मुरादाबाद: ऑक्सीजन सिलेंडर व बेड दिलाने के नाम पर युवक से ठगे 30 हजार, रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। कोरोना महामारी के बीच जहां लोगों की जान जा रही हैं, तो वहीं ठग इस मौके को भी कैश करने से नहीं चूक रहे हैं। कालाबाजारी करने वाला गिरोह सक्रिय होने के साथ ही ठग भी लोगों का जीवन बचाने के नाम पर रकम ऐंठ रहे हैं। एक ऐसा ही मामला सिविल …

मुरादाबाद, अमृत विचार। कोरोना महामारी के बीच जहां लोगों की जान जा रही हैं, तो वहीं ठग इस मौके को भी कैश करने से नहीं चूक रहे हैं। कालाबाजारी करने वाला गिरोह सक्रिय होने के साथ ही ठग भी लोगों का जीवन बचाने के नाम पर रकम ऐंठ रहे हैं। एक ऐसा ही मामला सिविल लाइंस क्षेत्र में देखने को मिला। जहां पर एक एक व्यक्ति ने पहले ऑक्सीजन सिलेंडर फिर निजी अस्पताल में बेड दिलाने के नाम पर युवक से 30 हजार रुपये ठग लिए। युवक को जब ठगी का अहसास हुआ तो उसने आरोपी से फोन पर संपर्क किया। इस पर पहले तो वह बहाने बनाता रहा, बाद में धमकाने लगा। पीड़ित ने सिविल लाइंस कोतवाली में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज करा दी है।

कोरोना महामारी के बीच लोगों की जान जा रही है, वहीं कुछ लोग इस मौके को भी कैश करने से नहीं चूक रहे हैं। कालाबाजारी करने वाला गिरोह सक्रिय होने के साथ ही ये ठग जीवन बचाने के नाम पर लोगों से रकम ऐंठ रहे हैं। ऐसा ही मामला सिविल लाइंस क्षेत्र में देखने को मिला।

दीनदयाल नगर फेज-2 निवासी व्यापारी उमंग शर्मा ने बताया कि 30 अप्रैल को उनके पिता आनंद दयाल शर्मा का स्वास्थ्य खराब हो गया। वह पिता को लेकर अस्पताल पहुंचे तो डाक्टरों ने ऑक्सीजन की कमी बताई। उनके अनुसार उन्होंने काफी प्रयास किया। लेकिन, ऑक्सीजन सिलेंडर नहीं मिला। उनके रिश्तेदार को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने फैजल नाम के व्यक्ति का नंबर दिया। उससे संपर्क किया तो वह बोला कि सिलेंडर मिल जाएगा। लेकिन, पहले नौ हजार रुपये देने होंगे। इस पर उन्होंने फैजल को रुपये दे दिए।

उमंग के अनुसार अगले दिन उनका भी स्वास्थ्य खराब हो गया। इस दौरान फैजल घर आया और बोला कि जिला अस्पताल में पलंगों की समस्या है। अगर वह चाहे तो एक निजी अस्पताल में बेड दिलवा सकता है। इसके लिए 25 हजार रुपये देने होंगे। 21 हजार में बात तय होने के बाद उन्होंने रकम दे दी। आरोप है कि इसके बाद फैजल फरार हो गया। उससे कई बार फोन पर संपर्क किया तो वह टरकाने लगा। बाद में धमकी भी देना शुरू कर दिया। इसके बाद उन्होंने सिविल लाइंस कोतवाली में तहरीर दी, जिस पर टाउन हाल निवासी फैजल के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

 

 

संबंधित समाचार