भाजपा सरकार बयानबाजी करना बंद करें और पूरा ध्यान टेस्टिंग और वैक्सीन पर दें: अखिलेश यादव
लखनऊ। समाजवादी पाटी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने टीकाकरण अभियान में अस्पष्ट नीति और अव्यवस्थाओं को लेकर आज योगी सरकार पर निशाना साधा है। अखिलेश ने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान में अस्पष्ट नीति और अव्यवस्थाओं के चलते हर तरफ अफरातफरी का माहौल है। भाजपा की वाहवाही लूटने …
लखनऊ। समाजवादी पाटी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने टीकाकरण अभियान में अस्पष्ट नीति और अव्यवस्थाओं को लेकर आज योगी सरकार पर निशाना साधा है। अखिलेश ने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान में अस्पष्ट नीति और अव्यवस्थाओं के चलते हर तरफ अफरातफरी का माहौल है।
भाजपा की वाहवाही लूटने और जनता को गुमराह करने की आदत के कारण ही लोगों को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ा और स्वास्थ्य सेवाओं पर भी बुरा असर पड़ा।
उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सरकार का टीका उत्सव कहां मनाया जा रहा है, गांवों के लोग उसे ढूंढ रहे हैं। शहरों के टीका केंद्रों में टीकाकरण सुस्त चाल से चल रहा है। लोगों को समय से कहा-कब टीकाकरण होगा इसकी सूचना तक नहीं मिल पा रही है।
मुख्यमंत्री इधर उधर की बयानबाजी करना बंद करें:अखिलेश यादव
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा ने इस बात पर एतराज जताया था कि जब डीसीजीआई द्वारा प्रमाणीकरण और ट्रायल की पूरी व्यवस्था न होने पर भी केन्द्र सरकार वैक्सीन आने की घोषणा में जल्दबाजी क्यों कर रही है।
समाजवादी पाटी बराबर इस पर जोर देती आयी है कि मुख्यमंत्री इधर उधर की बयानबाजी करना बंद करें और भाजपा सरकार का पूरा ध्यान टेस्टिंग और वैक्सीन पर लगे। इस संबंध में तेजी से काम होना चाहिए।
सपा की मांग है कि सभी नागरिकों को नि:शुल्क टीकाकरण का लाभ मिलना चाहिए। इसके लिए विदेश से भी वैक्सीन मंगवाई जाए तथा देश में वैक्सीन उत्पादन बढ़ाने की क्षमता बढ़ाई जाए। सभी युवाओं बच्चों के लिए भी टीके की व्यवस्था पर अभी से ध्यान दिया जाना चाहिए।
