मेरठ: क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार के पिता किरनपाल सिंह का निधन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेरठ।अंतराष्ट्रीय क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार के पिता किरनपाल सिंह (63) का गुरुवार को निधन हो गया। जानकारी के अनुसार भुवनेश्वर के पिता कई माह से लीवर कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। दिल्ली के एम्स व नोएडा समेत कई अस्पतालों में इलाज के बाद वह इन दिनों मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती हुए …

मेरठ।अंतराष्ट्रीय क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार के पिता किरनपाल सिंह (63) का गुरुवार को निधन हो गया। जानकारी के अनुसार भुवनेश्वर के पिता कई माह से लीवर कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे।

दिल्ली के एम्स व नोएडा समेत कई अस्पतालों में इलाज के बाद वह इन दिनों मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती हुए थे। हालांकि यहां भी चिकित्सकों ने उन्हें जवाब दे दिया। इसके बाद से भुवनेश्वर कुमार व उनका परिवार घर पर ही उनकी सेवा कर रहा था।

बताया गया कि उन्होंने अपने गंगानगर सी- पॉकेट आवास पर अंतिम सांस ली। वहीं उनकी मौत से शोक की लहर दौड़ गई। उधर, परिवार में कोहरामच मच गया।

गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे

पिता किरनपाल का उपचार दिल्ली के एम्स और नोएडा के एक अस्पताल में चल रहा था। इंग्लैंड के डॉक्टर्स उनका इलाज कर रहे थे। लीवर की बीमारी के कारण उन्हें पीलिया और अन्य कई बीमारी ने घेर लिया था। हाल ही में डॉक्टर्स के जवाब देने पर परिवार उन्हें घर ले आया था। परिजन के साथ मिलकर घर भुवी उनकी सेवा कर रहे थे।

संबंधित समाचार