बरेली: बरिश ने दिया जोर का झटका, नाला सफाई का मलबा…फिर नालों में समाया
बरेली,अमृत विचार। दो दिन से हो रही तेज बारिश से करीब दो करोड़ रुपये से हो रहे नाला सफाई अभियान को झटका लगा है। कोरोना की वजह से नाला सफाई का काम वैसे ही धीमी गति से हो पा रहा है। इस बीच दो दिन से हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से नालों के …
बरेली,अमृत विचार। दो दिन से हो रही तेज बारिश से करीब दो करोड़ रुपये से हो रहे नाला सफाई अभियान को झटका लगा है। कोरोना की वजह से नाला सफाई का काम वैसे ही धीमी गति से हो पा रहा है। इस बीच दो दिन से हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से नालों के उफनाने के बाद सफाई कार्य प्रभावित हुआ है।
जिन नालों की सफाई पहले हो भी चुकी थी, वहां कई जगहों से मलबा न हटाए जाने से वह वापस नालों में पहुंच गया है। इस वजह से गुरुवार को शहर के कई सड़कों के साथ गली-मोहल्लों में कई फुट तक पानी भर गया। हालांकि नगर निगम के अधिकारियों का का कहना है कि नालों की सफाई का काम अब जल्द ही पूरा कराया जाएगा। ठेकेदारों पर शिकंजा कसने की बात कही जा रही है।

नगर निगम ने शहर के 225 छोटे-बड़े नालों की सफाई का अभियान करीब महीना भर पहले शुरू कराया था। इसमें लगभग 55 नालों की सफाई का काम भी शामिल है लेकिन कोरोना की वजह से नालों की सफाई का का काम गति नहीं पकड़ चका है। यही वजह है कि अब तक सिर्फ 40 फीसदी ही काम हो सका है। जबकि धीरे-धीरे बरसात का मौसम भी नजदीक आ रहा है लेकिन नालों की सफाई का काम अभी काफी बाकी है। इधर दो दिन से हो रही तेज बारिश की वजह से नालों की सफाई का काम प्रभावित हो गया है।
बुधवार की रात और गुरुवार को दिन कई घंटे तक हुए जोरदार बारिश की वजह से तमाम नाले उफना गए। हजियापुर, सिकलापुर, नगर निगम के पास, बिहारीपुर सहित कई जगहों के बड़े नालों की सफाई तो हो ही नहीं सकी। साथ ही नालों की सफाई के दौरान जो मलबा निकलाकर हटाया नहीं गया था, वह भी पानी के तेज बहाव के साथ वापस नालों में चला गया।
जबकि नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि नालों की सफाई के बाद मलबे को तत्काल हटा दिया जा रहा है। अगर मलबा न भी हटा तो बारिश से उसका मुश्किल से पांच प्रतिशत हिस्सा ही नाले में बहकर पहुंचता है। नगर निगम के अधिकारियों यह भी कहना है कि नालों की सफाई के लिए जल्द ही ठेकेदारों पर शिकंजा कसा जाएगा।
कई सड़कों व इलाकों में भरा पानी
नालों की सफाई न हो पाने से गुरुवार को हुई तेज बारिश की वजह से कई सड़कों व मोहल्लों में जबरदस्त जलभराव हो गया है। पीलीभीत बाईपास पर कई जगह पानी भर गया तो वहीं स्टेडियम रोड रोड ईंट पजाया के आगे, संजयनगर मोड़ से पहले, सेटेलाइट बस अड्डा के पास सहित कई जगहों पर पानी भर जाने से लोगों को दिक्कत हुई। इधर संजयनगर व दुर्गानगर की ओर जाने वाली सड़क पर पानी भरा रहा। यहां सीवर लाइन के लिए सड़क खोद कर डाल दी गई है। इससे यहां मिट्टी व कीचड़ से लोग परेशान रहे। उधर बदायूं रोड पर चौरासी घंटा मंदिर के पास, किला रोड, डीडीपुरम सहित कई जगहों पर ड्रेनेज की दिक्कत के चलते पानी भर गया। चौपुला पर निर्माणाधीन पुल के पास भी पानी भरने से कीचड़ हो गया।
“नालों की सफाई का काम तेज कराया जाएगा। अभी करीब 40 फीसदी काम हुआ है। बरसात से कुछ काम प्रभावित हुआ है लेकिन जल्द ही सफाई कार्य को और तेज गति से चलाया जाएगा।” -डॉ. अशोक कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, नगर निगम
