आजमगढ़: फिलिस्तीनी झंडा लहराने की अपील करना युवक को पड़ा भारी, गिरफ्तार
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में फिलिस्तीनी झंडा लहराने की अपील करके एक युवक ने सनसनी फैला दी। सोशल मीडिया के जरिये गतिविधियों का पता चला तो पुलिस अलर्ट हो गई। आनन-फानन में आरोपित के खिलाफ सरायमीर थाने में केस दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। एसपी सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि कानून …
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में फिलिस्तीनी झंडा लहराने की अपील करके एक युवक ने सनसनी फैला दी। सोशल मीडिया के जरिये गतिविधियों का पता चला तो पुलिस अलर्ट हो गई।
आनन-फानन में आरोपित के खिलाफ सरायमीर थाने में केस दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। एसपी सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि कानून को चुनौती देने वाली गतिविधियां बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।
सरायमीर कस्बा के उत्तरी चुड़िहार मोहल्ला निवासी यासिर अख्तर पुत्र रायलऐन ने अपने फेसबुक पेज आजमगढ़ एक्सप्रेस पर फिलिस्तीनी झंडा लहराने की अपील की थी। उसने फेसबुक पर लिखा था कि शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद सभी लोग अपने घरों व वाहनों पर फिलिस्तीनी झंडा लहराएं।
यासिर की इस हरकत को सरायमीर पुलिस ने गंभीरता से लिया और थाने में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। सर्विलांस सेल की मदद से सरायमीर थाना पुलिस ने गुरुवार को आरोपी युवक यासिर अख्तर को उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया।
एसओ अनिल सिंह ने बताया कि यासिर की कवायद देश के सरकार के फैसले व निर्णय के खिलाफ है, जिसके चलते ही उसकी गिरफ्तारी की गई है। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई भी कृत्य करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
