गोरखपुर: चार साल की मासूम शिवा का जल्द होगा लिवर ट्रांसप्लांट, सीएम योगी ने भेजी 10 लाख की मदद
गोरखपुर। सोशल मीडिया पर गुरुवार को सीएम योगी आदित्यनाथ की जमकर तारीफ हो रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्होंने सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक अपील का संज्ञान लेते हुए चार साल की शिवा पांडेय के लिवर ट्रांसप्लांट के लिए 10 लाख रुपये इलाज के लिए प्रदान किए हैं। बता दें कि शिवा दिल्ली …
गोरखपुर। सोशल मीडिया पर गुरुवार को सीएम योगी आदित्यनाथ की जमकर तारीफ हो रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्होंने सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक अपील का संज्ञान लेते हुए चार साल की शिवा पांडेय के लिवर ट्रांसप्लांट के लिए 10 लाख रुपये इलाज के लिए प्रदान किए हैं।
बता दें कि शिवा दिल्ली के इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलियरी साइंस में भर्ती है। दिल्ली के डॉक्टरों ने लीवर ट्रांस प्लांट कराने की सलाह दी है, जिसमें करीब 30 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है।
हर दिन इलाज पर खर्च हो रहे 25 से 30 हजार रुपए
शिवा के घरवाले बेहद गरीब हैं। हर दिन अस्पताल का खर्चा 25 से 30 हज़ार रुपये का है। शिवा की मदद के लिए सोशल मीडिया में लगातार कैंपेन चल रहा था। फेसबुक से लेकर व्हाट्सएप ग्रूप में बच्ची की मदद की अपील की जा रही थी।
ये बात किसी तरह यूपी के सीएम ऑफिस तक पहुंची। सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ को जब पता चला तो उन्होंने सीएम फंड से 10 लाख की मदद का एलान कर दिया। सीएम के एलान के साथ ही उनके ऑफिस ने दिल्ली के आईएलबीएस अस्पताल के खाते में पैसा ट्रांसफर भी कर दिया।
दिल्ली में बेटी का उपचार करा रहे शिवा के पिता सत्येंद्र पांडेय सीएम योगी से मिली मदद बहुत खुश हैं। वह अपनी बेटी के लिए अपना लिवर दान कर रहे हैं।
