बदायूं: तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक को मारी टक्कर, चाचा-भतीजे समेत तीन की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सहसवान/बदायूं, अमृत विचार। बदायूं-मेरठ राज्य मार्ग पर रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार चाचा-भतीजा और बहनोई की मौत हो गई। परिवार में कोहराम मच गया। थाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चंदेसी निवासी श्रीपाल (35) पुत्र बृजपाल अपने भतीजे किशन पाल पुत्र नेत्रपाल के साथ बाइक से अपने बहनोई गांव शिकारपुर के हरनाम पुत्र नत्थू …

सहसवान/बदायूं, अमृत विचार। बदायूं-मेरठ राज्य मार्ग पर रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार चाचा-भतीजा और बहनोई की मौत हो गई। परिवार में कोहराम मच गया।

थाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चंदेसी निवासी श्रीपाल (35) पुत्र बृजपाल अपने भतीजे किशन पाल पुत्र नेत्रपाल के साथ बाइक से अपने बहनोई गांव शिकारपुर के हरनाम पुत्र नत्थू के यहां पहुंचे। बहनोई को भी बाइक पर बैठाकर डायबिटीज की देसी दवा लेने थाना जरीफनगर क्षेत्र के गांव रसूलपुर कलां एक वैध के पास जा रहे थे। वे बदायूं -मेरठ राज्य मार्ग से बबराला की ओर निकले। वे सहसवान से पांच किलोमीटर दूर पहुंचे। सामने से कौशांबी डिपो की बस संख्या यूपी 32 सी जेड/3697 आ रही थी। तेज रफ्तार बस की टक्कर से तीनों बाइक सवारों की मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक पंकज लवानिया पुलिस बल के साथ पहुंचे और एक मृतक की जेब से मिले मोबाइल के आधार पर पहचान कर घटना की सूचना परिजनों को दी। इससे परिवार में कोहराम मच गया। उप जिलाधिकारी ज्योति शर्मा व सीओ प्रेम कुमार थापा भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। चालक की तलाश की जा रही है।

संबंधित समाचार