बरेली: 85 नए कोरोना संक्रमित, दो मरीजों की मौत
बरेली, अमृत विचार। जिले में बीते 24 घंटे में दो कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। दोनों संक्रमितों का कोविड अस्पताल में इलाज चल रहा था। शवों को परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। गुरुवार को जिले में 85 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। सभी को आइसोलेट किया जा रहा है। …
बरेली, अमृत विचार। जिले में बीते 24 घंटे में दो कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। दोनों संक्रमितों का कोविड अस्पताल में इलाज चल रहा था। शवों को परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। गुरुवार को जिले में 85 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। सभी को आइसोलेट किया जा रहा है।
आईडीएसपी प्रभारी डॉ. मीसम अब्बास ने बताया कि जिले में संक्रमण की दर धीरे-धीरे कम हो रही है। रिपोर्ट में सिविल लाइंस, सुभाषनगर, किला, कुतुबखाना, प्रेमनगर, इज्जतनगर, पुराना शहर, बारादरी समेत अन्य इलाकों में संक्रमित मिले हैं।
