दिलीप कुमार और राज कपूर के पुश्तैनी मकान को म्यूजियम में तब्दील करेगा पाकिस्तान, 2.30 करोड़ कए गए आवंटित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पेशावर। पाकिस्तान स्थित खैबर पख्तूनख्वा सूबे की सरकार ने बॉलीवुड के महान अभिनेता राजकपूर और दिलीप कुमार की पेशावर में मौजूद पुश्तैनी हवेलियों को खरीद उन्हें संग्रहालय में तब्दील करने के लिए 2.30 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। यह राशि पुरातत्व विभाग ने पेशावर के उपायुक्त को सौंपी है। यह कदम दोनों हवेलियों के मौजूदा …

पेशावर। पाकिस्तान स्थित खैबर पख्तूनख्वा सूबे की सरकार ने बॉलीवुड के महान अभिनेता राजकपूर और दिलीप कुमार की पेशावर में मौजूद पुश्तैनी हवेलियों को खरीद उन्हें संग्रहालय में तब्दील करने के लिए 2.30 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। यह राशि पुरातत्व विभाग ने पेशावर के उपायुक्त को सौंपी है। यह कदम दोनों हवेलियों के मौजूदा मालिकों को खरीद के लिए अंतिम नोटिस जारी करने के बाद उठाया गया।

Pakistan approves ₹2.35 crore to purchase ancestral houses of Dilip Kumar, Raj Kapoor - The Hindu

खैबर पख्तूनख्वा के पुरातत्व निदेशक अब्दुस समद ने कहा कि सरकार दोनों घरों का कब्जा लेगी और ढांचे को उनके पुराने स्वरूप में बहाल करने का कार्य शुरू करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार दोनों इमारतों को संरक्षित करेगी ताकि लोग फिल्म उद्योग में दिलीप कुमार और राज कपूर के योगदान के बारे में जान सके।

Pakistan government will buy ancestral house of Raj Kapoor and Dilip Kumar, both these havelis have been declared as national heritage - News Unique

खैबर पख्तूनख्वा की सरकार ने 6.25 मरला में निर्मित राजकपूर के घर और चार मरला में बने दिलीप कुमार के घर के लिए क्रमश: 1.50 करोड़ रुपये और 80 लाख रुपये कीमत तय की है। बता दें कि मरला भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश में जमीन की पैमाइश का पुराना पैमाना है और एक मरला 272.25 वर्ग फुट के बराबर होता है।

Dilip Kumar And Raj Kapoor Ancestral Homes Restoration Work After EID - दिलीप कुमार और राज कपूर के पाकिस्तान स्थित पैतृक घरों का जीर्णोद्धार ईद के बाद | Patrika News

कपूर की हवेली के मौजूदा मालिक अली कादिर ने 20 करोड़ रुपये देने की मांग की है जबकि दिलीप के घर के मौजूदा मालिक गुल रहमान मोहम्मद ने कहा कि सरकार को बाजार की कीमत 3.50 करोड़ रुपये में यह मकान खरीदना चाहिए।गौरतलब है कि राजकपूर का पैतृक निवास पेशावर के किस्सा ख्वानी बाजार में है जिसका निर्माण उनके दादा दीवान बश्वेश्वरनाथ कपूर ने वर्ष 1918 से 1922 के बीच कराया था। दिलीप कुमार का पुश्तैनी मकान भी इसी इलाके में है।

 

संबंधित समाचार