उन्नाव: पुलिस की पिटाई से सब्जी विक्रेता की मौत पर फूटा लोगों का गुस्सा, मार्ग जाम कर प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बांगमरमऊ, उन्नाव। आंशिक कर्फ्यू में दुकानदार पर पुलिस का कहर इस कदर बरपा कि उसकी मौत हो गयी। घटना से गुस्साए परिजनों व स्थानीय लोगों ने हरदाई मार्ग जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। मामले की सूचना से उच्चाधिकारियों के हाथ पांव फूल गए। भीड़ को काबू में करने के आनन फानन में कई थानों …

बांगमरमऊ, उन्नाव। आंशिक कर्फ्यू में दुकानदार पर पुलिस का कहर इस कदर बरपा कि उसकी मौत हो गयी। घटना से गुस्साए परिजनों व स्थानीय लोगों ने हरदाई मार्ग जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। मामले की सूचना से उच्चाधिकारियों के हाथ पांव फूल गए। भीड़ को काबू में करने के आनन फानन में कई थानों की पुलिस फोर्स बुला ली गयी। उच्चाधिकारियों के आक्रोशित लोगों को मनाने के उपक्रम खबर लिखे जाने तक जारी थें।

जानकारी के मुताबिक बांगरमऊ कस्बे के मोहल्ला भटपुरी का रहने वाला फैसल (18) पुत्र इस्लाम ठेले पर सब्जी लेकर फेरी लगाता है। शुक्रवार शाम तकरीबन 4 बजे पुलिस जैसे ही कोरोना कर्फ्यू में सब्जी बेचने की बात कह कर उसकी और बढ़ी तो वह भागा। आरोप है कि पुलिस ने उसे दौड़ा कर पकड़ा और पीटते हुए कोतवाली ले गयी। वहां भी उससे मारपीट की बात कही जा रही है। पुलिस की पिटाई के दौरान अचानक उसकी हालत बिगड़ गयी। यह देख उसे स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया तो डाॅक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

फैसल का फाइल फोटो।

सूचना मिलते ही परिजनों के साथ भारी संख्या में लोगों की भीड़ स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गयी। लोगों को देख पुलिस वाले वहां से रफूचक्कर हो गए। घटना से आक्रोशित परिजनों व स्थानीय लोगों ने हरदोई मार्ग जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को मिली तो उनके भी कान खड़े हो गए। आनन फानन कई थानों की पुलिस फोर्स वहां तैनात कर दी गयी है। आरोपित सिपाही के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने, पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपए का मुआवजा दिये जाने और घर के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग कर रहे हैं।

फिलहाल समाचार लिखे जाने तक पुलिस का कोई भी आला अधिकारी मौके पर नही पहुंचा है। फिलहाल अपर पुलिस अधीक्षक शशि शेखर सिंह, उपजिलाधिकारी बांगरमऊ दिनेश कुमार सिंह, सीओ बांगरमऊ अशुतोष कुमार, सीओ सफीपुर बीनू सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद है जो गुस्साये परिजनों को समझाने के प्रयास में लगे हुए है। परिजनों की मांग है कि आरोपी सिपाही पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाए। इसके अलावा घर के एक सदस्य को सरकारी नौकरी व 50 लाख का मुआवजा दिया जाए।

घटना से लोगों के आक्रोश में किया आग में घी वाला काम
बांगरमऊ में बीते दिनों हुई पिपरमेंट व्यापारी की हत्या के मामले में अभी तक पुलिस खाली हाथ हैं। शुक्रवार को हुई पुलिस की बर्बरतापूर्ण पिटाई से सब्जी विक्रेता की मौत की घटना ने पहले से ही नाराज चल रहे लोगों के आक्रोश को बढाने में आग में घी डालने वाला काम कर दिया है।

मीडिया कर्मी हुए गुस्साए लोगों का कोपभाजन
पुलिस की पिटाई से हुई सब्जी विक्रेता की मौत से लोगोें में आक्रोश किस कदर था इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है घटना का कवरेज करने गए मीडिया कर्मियों को भी कोपभाजन का शिकार बनना पड़ा। घटना की फोटो और वीडिया बना रहे मीडिया कर्मियों का भीड़ ने मोबाइल फोन छीन कर तोड़ दिया।

अपर पुलिस अधीक्षक के समझाने के बावजूद परिजन नहीं हुए शांत
मामला संज्ञान में आते ही मौके पर पहुंचे अपर पलिस अधीक्षक शशिशेखर सिंह ने गुस्साये परिजनों से वार्ता के दौरान उन्हे समझाने का प्रयास किया। परिजनों की मांगों को लेकर समझाने के दौरान पुलिस कर्मियों के तबादले से लेकर जो भी आवश्यक कार्यवाही की जा सकती है। उससे आश्वस्त कराते रहेे। साथ ही परिजनों के 50 लाख की मांग को लेकर असमर्थता जताते हुए फाइनेंसियल पाॅवर न होने की बात कही। अपर पुलिस अधीक्षक के प्रयासों के बावजूद परिजन मानने को तैयार नहीं है।

संबंधित समाचार