बरेली में 105 कोरोना संक्रमित मिले, दो मरीजों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जिले में बीते 24 घंटे में दो कोरोना संक्रमित मरीज की उपचार के दौरान मौत हुई है। मरीजों का निजी कोविड अस्पताल में इलाज चल रहा था। विभागीय अधिकारियों के अनुसार कोरोना गाइडलाइन के तहत शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। वहीं शुक्रवार जिले में 105 लोगों की कोरोना रिपोर्ट …

बरेली, अमृत विचार। जिले में बीते 24 घंटे में दो कोरोना संक्रमित मरीज की उपचार के दौरान मौत हुई है। मरीजों का निजी कोविड अस्पताल में इलाज चल रहा था। विभागीय अधिकारियों के अनुसार कोरोना गाइडलाइन के तहत शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। वहीं शुक्रवार जिले में 105 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी को स्थितिवार होम आइसोलेट व कोविड अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

आईडीएसपी प्रभारी डॉ मीसम अब्बास ने बताया कि जिले में संक्रमण की दर धीरे-धीरे कम हो रही है। शुक्रवार को 6426 लोगों की कोरोना जांच हुई। वहीं, बीएसएल-3 लैब से 5794 लोगों की जांच रिपोर्ट में 105 कोविड पाजिटिव निकले हैं। रिपोर्ट में सिविल लाइंस, सुभाषनगर, किला, कुतुबखाना, प्रेमनगर, इज्जतनगर, पुराना शहर, बारादरी समेत अन्य इलाकों में संक्रमित मिले हैं।

संबंधित समाचार