गोरखपुर के अपर निदेशक पशुपालन डॉ. टी पी मिश्र का कोरोना से निधन, अब तक 30 पशुचिकित्सकों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। पशुपालन विभाग के गोरखपुर मंडल के अपर निदेशक डॉ. टी पी मिश्र का मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में इलाज के दौरान अकस्मात निधन हो गया, उनके फेफड़ों में फाइब्रोसिस हो गयी थी और प्रति मिनट 15 लीटर ऑक्सीजन के सपोर्ट पर वेंटिलेटर पर थे। डॉ. मिश्र के निधन पर उत्तर प्रदेश पशु चिकित्सा संघ के …

लखनऊ। पशुपालन विभाग के गोरखपुर मंडल के अपर निदेशक डॉ. टी पी मिश्र का मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में इलाज के दौरान अकस्मात निधन हो गया, उनके फेफड़ों में फाइब्रोसिस हो गयी थी और प्रति मिनट 15 लीटर ऑक्सीजन के सपोर्ट पर वेंटिलेटर पर थे।
डॉ. मिश्र के निधन पर उत्तर प्रदेश पशु चिकित्सा संघ के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार ने शोक व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके निधन से पशुपालन विभाग की अपूरणीय क्षति हुई है।

संघ द्वारा शोक सभा मे महामंत्री डॉ. संजीव कुमार सिंह, उपाध्यक्ष डॉ. आशीष सिंह, कोषाध्यक्ष डॉ. विनय राजपूत, संयुक्त मंत्री डॉ. दिग्विजय यादव समेत समस्त पशुचिकित्सकों ने डॉ. मिश्र को श्रद्धांजलि दी। पंतनगर कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय से पशु चिकित्सा स्नातक डॉ. मिश्र जनपद अम्बेकरनगर के निवासी थे एवं प्रशासनिक एवं अकादमिक क्षमता के धनी थे।

पशुचिकित्सक को कोविड टीके की प्राथमिकता सूची बाहर
उत्तर प्रदेश पशु चिकित्सा संघ के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि प्रदेश सरकार के उपेक्षापूर्ण रवैय्ये के कारण पशुचिकित्सकों को कोविड टीकाकरण की प्राथमिकता सूची बाहर कर दिया गया जिससे पशुचिकित्सकों में कोरोना संक्रमण दर सबसे ज्यादा है और सबसे ज्यादा मृत्युदर भी मिल रही है।

अभी तक 30 पशुचिकित्सकों की मृत्यु हो चुकी है और 300 से ज्यादा संक्रमण से जीवन बचाने का संघर्ष कर रहे हैं। कोविड अस्पतालों में मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार निशुल्क इलाज की सुविधा भी नहीं मिल रही है। सही समय पर सही इलाज न मिलने से और इलाज में बिना बिल के लाखों रुपये के खर्च होने के बाद भी पशुचिकित्सकों की मौत का सिलसिला जारी है।

उत्तर प्रदेश पशु चिकित्सा संघ ने मुख्यमंत्री से पशुपालन विभाग के सभी पशुचिकित्सकों एवं कार्मिकों को कोविड टीकाकरण की वरीयता सूची में शामिल करते हुए कोविड बीमा कवर से आच्छादित करने की मांग तत्काल निर्णय लेने का आग्रह किया है।

संबंधित समाचार