भारत-पाकिस्तान की कोरोना स्थिति से कनाडा चिंतित, विमानों पर रोक की अवधि बढ़ाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ओटावा। कनाडा ने कोविड-19 के नए स्वरूप को फैलने से रोकने के लिए भारत और पाकिस्तान से सीधी उड़ानों पर प्रतिबंध को 21 जून तक एक और महीने के लिए बढ़ा दिया है। खबर के अनुसार भारत और पाकिस्तान से आने वाले विमानों पर 22 अप्रैल को लगाए पहले प्रतिबंध की 30 दिन की अवधि …

ओटावा। कनाडा ने कोविड-19 के नए स्वरूप को फैलने से रोकने के लिए भारत और पाकिस्तान से सीधी उड़ानों पर प्रतिबंध को 21 जून तक एक और महीने के लिए बढ़ा दिया है। खबर के अनुसार भारत और पाकिस्तान से आने वाले विमानों पर 22 अप्रैल को लगाए पहले प्रतिबंध की 30 दिन की अवधि शनिवार को खत्म हो रही थी जिसके बाद प्रतिबंध बढ़ाया गया।

सरकार की सलाह- कोरोना वायरस से बचना है? अपनाएं होम्योपैथिक-यूनानी फॉर्मूला - homoeopathy and unani prevention for corona virus advisory issued by ayush ministry tlif - AajTak

कनाडियन ब्रॉडकास्टिंग कोरपोरेशन’ (सीबीसी) न्यूज ने शुक्रवार को बताया कि आवश्यक सामान जैसे कि टीकों और निजी सुरक्षा उपकरण की आवाजाही के लिए मालवाहक विमानों को आने की अनुमति दी जाएगी। वायुकर्मियों को दिए एक नोटिस के अनुसार, ‘‘परिहवन मंत्री का मानना है कि विमानन सुरक्षा और लोगों की रक्षा के लिए यह आवश्यक है।’’

World battling Coronavirus India lagging behind in Covid 19 trial Jagran Special

खबर के अनुसार, दोनों देशों से आने वाले सीधे विमानों पर रोक के बावजूद भारत या पाकिस्तान से यात्री तीसरे देश से यात्रा करते हुए कनाडा आ सकते हैं। उन्हें कनाडा में प्रवेश से पहले अंतिम गंतव्य स्थल पर कोविड-19 से संक्रमित न पाए जाने की जांच रिपोर्ट दिखानी होगी।

Canada extends ban on passenger flights from India, Pakistan till June 21

परिवहन मंत्री उमर अलगब्रा ने कहा कि ‘‘कोविड-19 और उसके स्वरूपों के आने के खतरे को कम करने लिए जन स्वास्थ्य सलाह के आधार पर’’ पाबंदी लगाई गई है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं कह सकता हूं कि हमने इस पाबंदी के बाद से अंतरराष्ट्रीय विमानों से आने वाले यात्रियों में संक्रमण के मामलों में अच्छी-खासी कमी देखी है।’’

संबंधित समाचार