24 मई को लॉन्च होगा OnePlus का 40-इंच वाला TV, यह होंगे फीचर्स

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भारत में 32-इंच और 43-इंच के TV ज्यादा पॉपुलर है और ज्यादातर कम्पनियां इन्हीं साइज के TV का प्रोडेक्शन करती है। इस बीच OnePlus TV Y-सीरीज में अब कंपनी 40-इंच का एक मॉडल पेश करने जा रही है। इस TV की सेल के लिए OnePlus TV 40Y1 को कंपनी ने अपनी वेबसाइट और फ्लिपकार्ट पर …

भारत में 32-इंच और 43-इंच के TV ज्यादा पॉपुलर है और ज्यादातर कम्पनियां इन्हीं साइज के TV का प्रोडेक्शन करती है। इस बीच OnePlus TV Y-सीरीज में अब कंपनी 40-इंच का एक मॉडल पेश करने जा रही है। इस TV की सेल के लिए OnePlus TV 40Y1 को कंपनी ने अपनी वेबसाइट और फ्लिपकार्ट पर लिस्ट किया है। यहां से यह TV आसानी से Purchase किया जा सकता है। कंपनी ने इस अपकमिंग TV के लिए लॉन्च डेट और स्पेसिफिकेशन्स की Information दी है।

इस नए टीवी मॉडल को Y सीरीज में 32-इंच और 43-इंच वाले मॉडल्स के बीच जगह दी जाएगी। OnePlus TV 40-इंच को भारत में 24 मई 12 PM IST को लॉन्च किया जाएगा। यह TV थोड़े छोटे घरों के लिए पसंद किया जा सकता है। ग्राहकों को OnePlus TV 40-इंच लेने का यह भी Profit होगा की 40-इंच के स्पेसिफिकेशन्स 43-इंच वेरिएंट जैसे ही होंगे। इसकी स्क्रीन थोड़ी छोटी होगी और 43-इंच के TV से इसकी कीमत भी कम हो सकती है। OnePlus TV 40-इंच को भारत में 24 मई दोपहर 12 बजे को लॉन्च किया जा रहा है।

OnePlus TV 40-इंच टीवी एंड्रॉयड TV 9.0 पर चलेगा और इसमें गामा इंजन रहेगा। कम्पनी की ओर से दावा किया जा रहा है कि  पिक्चर क्वालिटी बहुत ही Clean मिलेगी। इस अपकमिंग टीवी में पॉपुलर OTT ऐप्स जैसे Netflix, Prime Video, Zee5, Disney+ Hotstar और SonyLiv जैसे का सपोर्ट मिलेगा, साथ ही इस TV में क्रोमकास्ट, गूगल असिस्टेंट और हैंड्स-फ्री वॉयस कंट्रोल के लिए Alexa सपोर्ट मिलेगा।

इसमें TV को रिमोट से कंट्रोल करने की जगह स्मार्टफोन से कंट्रोल करने के लिए OnePlus Connect का भी सपोर्ट मौजूद होगा। वनप्लस टीवी मॉडल के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो ये डिस्प्ले में पतले बेजल्स, 93.8 परसेंट DCI-P3 कलर गेमट और FHD+ रिजोल्यूशन के साथ आएगा।

इसमें डॉल्बी ऑडियो के साथ 20W स्टीरियो स्पीकर मिलेगा। जिसके कारण आवाज अच्छी होगी।अभी तक कंपनी ने OnePlus TV 40-इंच की कीमत Disclosed नहीं की है लेकिन जानकारों के मुताबिक इसकी कीमत 25 हजार के आस-पास हो सकती है। OnePlus TV 40-इंच टीवी में 1GB रैम और 8GB स्टोरेज के साथ 64-bit प्रोसेसर मौजूद होगा। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 2.4GHz Wi-Fi, ब्लूटूथ 5.0, दो HDMI (एक ARC के साथ), दो USB 2.0 पोर्ट्स, वीडियो ऑप्टिकल, ईथरनेट और RF का सपोर्ट मिलेगा।

संबंधित समाचार