बरेली: लाइन में राशन लेने को कहा तो महिला का चढ़ा पारा, फिर जानिए क्या हुआ?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। लाइन में लगकर राशन लेने की बात सुनकर एक महिला ने अपना आपा खो दिया। आरोप है कि उसके बाद महिला ने कोटेदार और उसके भाई के साथ मारपीट करके दुकान में घुसकर उसकी ई-पॉश मशीन तोड़ दी। विरोध करने पर कोटेदार को जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद कोटेदार …

बरेली, अमृत विचार। लाइन में लगकर राशन लेने की बात सुनकर एक महिला ने अपना आपा खो दिया। आरोप है कि उसके बाद महिला ने कोटेदार और उसके भाई के साथ मारपीट करके दुकान में घुसकर उसकी ई-पॉश मशीन तोड़ दी। विरोध करने पर कोटेदार को जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद कोटेदार ने आरोपी महिला पर कार्रवाई की मांग करते हुए राशन का वितरण बंद कर दिया। कोटेदार की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।

बारादरी थाने में तहरीर देने पहुंची महिला कोटेदार।

इज्जतनगर थाना क्षेत्र के रहपुरा गांव की रहने वाली महनाज ने बताया कि उनके नाम से बारादरी थाना क्षेत्र के कटरा चांद खा में सरकारी राशन की दुकान है। शनिवार को वह दुकान पर अपने भाई तस्लीम के साथ राशन का वितरण करा रही थीं। आरोप है कि इसी बीच मोहल्ले की ही रहने वाली एक महिला बिना लाइन में लगे राशन देने का दबाव बनाने लगी। जिसके बाद उन्होंने लाइन में लगकर राशन लेने की बात कही। जिसके बाद वह गाली-गलौच करते हुए मारपीट करने लगी। आसपास के लोगों ने किसी तरह मामले को शांत कराया।

आरोप है कि उसके बाद महिला ने दुकान में घुसकर ई-पाश मशीन तोड़ दी। जिसके बाद महिला कोटेदार ने उत्तर प्रदेश सस्ता गल्ला विक्रेता परिषद लखनऊ इकाई बरेली संगठन के पदाधिकारियों के साथ बारादरी थाने पहुंचकर महिला पर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। थाने में तहरीर देने वालों में जिलाध्यक्ष हरी सिंह गंगवार, प्रदेश उपाध्यक्ष, अंशुल अग्रवाल नरेश सागर महानगर अध्यक्ष, जेपी कटियार उपाध्यक्ष आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार