आज का राशिफल | 23 मई, 2021

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष राशि आज अधूरे छोड़े हुए कार्यों को आज दोबारा शुरू करने का प्रयास करेंगे। भाई-बहनों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर रहेंगे। आपका मनोबल बढ़ा हुआ रहेगा। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा। आर्थिक लेन-देन के लिये दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। वृष राशि आज मन में प्रसन्नता और उत्साह का भाव रहेगा। …

मेष राशि

आज अधूरे छोड़े हुए कार्यों को आज दोबारा शुरू करने का प्रयास करेंगे। भाई-बहनों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर रहेंगे। आपका मनोबल बढ़ा हुआ रहेगा। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा। आर्थिक लेन-देन के लिये दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है।

वृष राशि

आज मन में प्रसन्नता और उत्साह का भाव रहेगा। जीवन के प्रति सकारात्मकता बढ़ेगी। एसीडिटी जैसी समस्या हो सकती है। आपके पास बड़े व्यवसायिक अनुबन्ध का ऑफर आ सकता है। ऑनलाइन पेमेंट के दौरान परेशानी आने की सम्भावना है।

मिथुन राशि

आज लवमेट्स के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे। आपको किसी समारोह से आमन्त्रण मिल सकता है। अनावश्यक बहसबाजी से दूर रहें। परिवार में आपके अधिकार बढ़ेंगे। लोग आपके स्वाभिमान को चोट पहुंचा सकते हैं।

कर्क राशि

आज अनुभवी लोगों से सलाह लेना लाभप्रद होगा। आयात-निर्यात सम्बन्धित कार्यों में अच्छी प्रगति होगी। आपके ऊपर लक्ष्यों को प्राप्त करने का दबाव रहेगा। आज तत्परता के साथ काम पूरा करने पर आपका फोकस रहेगा।

सिंह राशि

आज बच्चों की सफलता से स्वयं को गौरवान्वित महसूस करेंगे। बिजनेस पार्टनर के प्रति आपका रूख सकारात्मक रहेगा। युवाओं के विवाह की चर्चा आगे बढ़ सकती है। बेहतर परिणामों के लिये स्वयं पर भरोसा रखें। विद्यार्थी पढ़ाई में काफी ध्यान देंगे।

कन्या राशि

आज जीवनसाथी के साथ मूवी देखने का प्लान कर सकते हैं। बिल्डर्स अपने रुके हुए प्रोजेक्ट्स को काफी तेजी से आगे बढ़ायेंगे। लेखन कार्यों से जुड़े लोगों की प्रसिद्धि बढ़ेगी। लम्बी दूरी की यात्रा कर सकते हैं।

तुला राशि

आज बेहतर परिणामों के लिये आपको अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। बच्चों की शिक्षा को लेकर परेशान हो सकते हैं। भोजन करने का मन नहीं लगेगा। कमर दर्द को लेकर समस्या हो सकती है। महत्वपूर्ण कार्य देरी से पूरे होंगे।

वृश्चिक राशि

आज साहसिक और जोखिम भरे कार्यों में आप रुचि ले सकते हैं। दिन आपको बहुत कुछ ऐसा सिखाकर जायेगा जो भविष्य में आपके काफी काम आने वाला है। आवश्यक कार्यों को दोपहर से पहले पूर्ण कर लें।

धनु राशि

आज घरेलू उपयोग के लिये वस्तुओं को खरीद सकते हैं। अध्यात्म और धर्म में आप रुचि लेंगे। अपनी रुचि के अनुसार कार्य करना पसन्द करेंगे। गृह निर्माण कार्य में आ रही बढ़ा दूर होगी। तकनीकी सम्बन्धी विधा को आप सीखने का प्रयास करेंगे।

मकर राशि

आज किसी जरूरत की वस्तु को प्राप्त करने के लिये संघर्ष करना पड़ेगा। आपको अपने काम करने के तरीके को बदलने की आवश्यकता है। मित्रों के साथ मज़ाकिया समय का आनन्द लेंगे। नौकरों के साथ कुछ कहासुनी हो सकती है।

कुंभ राशि

आज आय के स्तोत्रों में कमी के कारण परेशान होना पड़ेगा। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करना आपको भारी पड़ सकता है। मन में कुछ शंका पनपती रहेंगी। ज्यादा मसालेदार और गरम भोजन का सेवन न करें। अपने काम की गुणवत्ता पर ध्यान दें।

मीन राशि

आज जीवनसाथी को आप आज काफी समय देंगे। सारे काम आपके मन के अनुसार की होते नजर आयेंगे। काम के आ रही रुकावटों के कारण जो चिन्ता थी वो काफी हद तक दूर हो जायेगी। स्वास्थ्य को लेकर आज काफी सजग रहेंगे।