बाराबंकी: एडीओ पंचायत की पत्नी का फांसी पर लटकता मिला शव, भाई ने लगाया हत्या का आरोप
बाराबंकी। कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला भीतरी पीरबटावन निवासी विकास खण्ड सूरतगंज के आवास पर रविवार को हड़कंप मच गया। यहां पर उनकी पत्नी का शव फांसी पर झूलता हुआ पुलिस ने बरामद किया। मृतका के देवर से मिली सूचना पर पहुंचे मायका पक्ष ने हत्या करके शव को लटकाये जाने की बात कही है। …
बाराबंकी। कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला भीतरी पीरबटावन निवासी विकास खण्ड सूरतगंज के आवास पर रविवार को हड़कंप मच गया। यहां पर उनकी पत्नी का शव फांसी पर झूलता हुआ पुलिस ने बरामद किया।
मृतका के देवर से मिली सूचना पर पहुंचे मायका पक्ष ने हत्या करके शव को लटकाये जाने की बात कही है। उन्होंने कोतवाली में दी गयी तहरीर में पांच लोगो को दोषी ठहराया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर के मोहल्ला भीतरी पीरबटावन निवासी अभय शुक्ला की 32 वर्षीय पत्नी पूजा का शव घर की तीसरी मंजिल पर छत के पंखे से दुपट्टे के सहारे लटकता मिला।
मृतका के देवर अमित से रामनगर थाना क्षेत्र के ग्राम मीतपुर स्थित मायके में भाई विवेक त्रिवेदी को सुबह 10 बजे फांसी लगा कर आत्महत्या की बात बताई। बड़े भाई राजेश को विवेक से यह सूचना मिलते ही वह परिजनों के साथ बहन की ससुराल पहुंचा।
बहन पूजा का शव फांसी पर लटकता देख उसके दुख का ठिकाना ना रहा। मौजूद रही पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।
राजेश ने कोतवाली नगर प्रभारी को बहन पूजा की सास माया शुक्ला, देवर अमित शुक्ला, पति अभय, नन्दोई प्रदीप कुमार द्विवेदी व ननद गुड़िया द्वारा प्रताड़ित किये जाने शादी के बाद से लगातार दहेज़ की मांग करते हुऐ 50 लाख रूपये और एक इंटरलोकिंग ईट फैक्ट्री की मांग के साथ पूजा को आये दिन पीटे जाने के आरोपों की लिखित तहरीर दी है। पुलिस का कहना है , की विवेचना जारी है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही तय की जायेगी।
