लखीमपुर खीरी: दुधवा की बफर जोन में मिला तेंदुए का शव, भूख से मौत होने की आशंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पलियाकलां, अमृत विचार। रविवार को दुधवा टाइगर रिजर्व के परसपुर बफर जोन में गन्ने के खेत में नर तेंदुए का शव मिला। पांच दिन पूर्व धौरहरा रेंज में तेंदुए का शव मिला था। माना जा रहा है कि तेंदुआ कई दिनों से भूखा था जिसके कारण उसकी मौत हो गई। उसकी उम्र करीब 4 से …

पलियाकलां, अमृत विचार। रविवार को दुधवा टाइगर रिजर्व के परसपुर बफर जोन में गन्ने के खेत में नर तेंदुए का शव मिला। पांच दिन पूर्व धौरहरा रेंज में तेंदुए का शव मिला था। माना जा रहा है कि तेंदुआ कई दिनों से भूखा था जिसके कारण उसकी मौत हो गई। उसकी उम्र करीब 4 से 5 वर्ष की रही होगी। चिकित्सकों के पैनल से उसका पोस्टमार्टम कराया गया।

दुधवा रिजर्व टाइगर के निदेशक संजय पाठक ने बताया कि परसपुर बीट में वन क्षेत्र से लगभग एक किलोमीटर दूर परसपुर गांव के गोविंद तिवारी के गन्ने के खेत में तेंदुए का शव बरामद हुआ। उसके सभी अंग सुरक्षित पाए गए। तेंदुए के शव का पोस्टमॉर्टम डॉ सौरभ सिंघई, डॉ बीआर निगम और डॉ अरविन्द वर्मा की टीम ने किया।

डाक्टरों ने कोविड-19 हेतु रैपिड एंटीजन टेस्ट किया गया जो नेगेटिव निकला। मृत्यु का संभावित कारण किसी बीमारी से या कई दिन तक भूखा रहना बताया गया जिसकी पुष्टि हेतु सैम्पल (विसरा) एकत्र कर आईवीआरआई बरेली भेजा गया है।

संबंधित समाचार