बरेली: दो माह बाद मिले 49 कोरोना संक्रमित, दो की मौत
बरेली, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण के मामले जिले में तेजी से कम हो रहे हैं, लेकिन मौत का सिलसिला नहीं थम रहा। रविवार को लोकतंत्र सेनानी व पिछले दिनों कोरोना संक्रमित रहे ऑटोमोबाइल कारोबारी के दादा का निधन हो गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक दो माह बाद पहली बार 50 …
बरेली, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण के मामले जिले में तेजी से कम हो रहे हैं, लेकिन मौत का सिलसिला नहीं थम रहा। रविवार को लोकतंत्र सेनानी व पिछले दिनों कोरोना संक्रमित रहे ऑटोमोबाइल कारोबारी के दादा का निधन हो गया।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक दो माह बाद पहली बार 50 से कम लोग संक्रमित मिले। इसमें एडीजी ऑफिस का एक कर्मचारी, सिविल लाइन, महेशपुर, शाहाबाद भूड़, शास्त्री नगर, कोतवाली, पिपरिया, नवाबगंज, इज्जतनगर, आईवीआरआई पुलिस चौकी, मॉडल टाउन, मनौना, सतीपुर, रामनगर, जनकपुरी, राजेंद्र नगर, राजनगर, कर्मचारी नगर, ग्रेटर ग्रीन पार्क, आंवला, प्रतापपुर, तुलसीपुर आदि इलाकों में संक्रमित मिले हैं।
