अगले साल शादी के बंधन में बंधेंगे ब्रिटिश पीएम, जानें किस लड़की के साथ रचाएंगे ब्याह
लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन और उनकी मंगेतर कैरी साइमंड्स अगले साल शादी के बंधन में बंध जाएंगे। ‘द सन’ की रिपोर्ट के मुताबिक, जॉनसन और साइमंड्स 30 जुलाई 2022 को शादी करने वाले हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों ने अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों को शादी का न्योता भेज दिया है। हालांकि …
लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन और उनकी मंगेतर कैरी साइमंड्स अगले साल शादी के बंधन में बंध जाएंगे। ‘द सन’ की रिपोर्ट के मुताबिक, जॉनसन और साइमंड्स 30 जुलाई 2022 को शादी करने वाले हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों ने अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों को शादी का न्योता भेज दिया है। हालांकि वेडिंग डेस्टिनेशन का खुलासा अभी नहीं किया गया है।

आपको बता दें कि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री इससे पहले दो और शादियां कर चुके हैं लेकिन उनका दोनों पत्नियों से तलाक हो चुका है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने 2019 में कैरी साइमंड्स को शादी के लिए प्रपोज किया था। फरवरी 2020 में जॉनसन और उनकी प्रेमिका कैरी साइमंड्स ने सगाई की थी। दोनों ने कहा था कि वो जल्द ही शादी करेंगे। बोरिस जॉनसन की उम्र 56 साल है, जबकि उनकी मंगेतर की उम्र 33 साल है। 2019 में प्रधानमंत्री बनने के बाद से जॉनसन और साइमंड्स डाउनिंग स्ट्रीट में साथ में रह रहे हैं। दोनों का एक बेटा भी है जिसका नाम विल्फ्रेड लॉरी निकोलस जॉनसन है। पिछले साल ही साइमंड्स ने विल्फ्रेड को जन्म दिया था।

जॉनसन अपने तेजतर्रार व्यक्तित्व के लिए जाने जाते हैं। जॉनसन की पहली शादी मारिना व्हीलर से हुई थी और दोनों के चार बच्चे हैं। इनके नाम लारा लेटिस, मिलो आर्थर, कैसिया पीचेस और थियोडोर अपोलो हैं। शादी के 25 साल बाद सितंबर 2018 में जॉनसन और मारिना ने तलाक की घोषणा की।
![]()
कहा जाता है कि बोरिस जॉनसन का पांचवां बच्चा भी है जिसका नाम स्टेफनी मैकिनट्रे है। स्टेफनी की मां बोरिस जॉनसन की सलाहकार थीं। मारिना से तलाक के बाद जॉनसन ने एलेग्रा मोस्टिन-ओवेन से शादी से दूसरी शादी की थी।

सितंबर 2018 में पूर्व टोरी कम्यूनिकेशन प्रमुख कैरी साइमंड्स के साथ उनके संबंधों की खबरें सामने आईं और बाद में वो साथ रहने लगे थे। कैरी साइमंड्स प्रधानमंत्री जॉनसन की तीसरी पत्नी होंगी।

कौन हैं कैरी साइंड्स ?
कैरी साइमंड्स के पिता ब्रिटेन की एक बड़ी हस्ती हैं और विश्व विख्यात न्यूजपेपर ‘इंडिपेडेंट’ के संस्थापक सदस्यों में से एक हैं। 33 साल की कैरी साइमंड्स ने इतिहास और थियेटर की पढ़ाई की है। 2010 में प्रेस अधिकारी के तौर पर वो ब्रिटेन की कंजरवेटिव पार्टी में शामिल हुई थीं और उस दौरान बोरिस जॉनसन को लंदन का मेयर बनाने के लिए उन्होंने चुनाव कैंपेनिंग की थी।
