बरेली: अमृत विचार कार्यालय में लगा वैक्सीनेशन कैंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली में दैनिक समाचार पत्र अमृत विचार के कार्यालय में स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड-19 वैक्सीनेशन कैंप लगवाया गया। कैंप में कार्यालय के 45 वर्ष से अधिक उम्र और उनके परिवारों के लोगों को कोविशील्ड की पहली डोज लगाई गई। एएनएम ने वैक्सीन लगाने के बाद लोगों को बताया कि कोविशील्ड वैक्सीन का …

बरेली, अमृत विचार। बरेली में दैनिक समाचार पत्र अमृत विचार के कार्यालय में स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड-19 वैक्सीनेशन कैंप लगवाया गया। कैंप में कार्यालय के 45 वर्ष से अधिक उम्र और उनके परिवारों के लोगों को कोविशील्ड की पहली डोज लगाई गई। एएनएम ने वैक्सीन लगाने के बाद लोगों को बताया कि कोविशील्ड वैक्सीन का कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। शरीर में बुखार महसूस होने पर पैरासिटामोल टैबलेट का उपयोग कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि 84 दिनों के बाद कोविशील्ड की दूसरी डोज लगाई जाएगी।

संबंधित समाचार