आगरा में डॉक्टर को परिवार सहित बंधक बनाकर बदमाशों ने की लाखों रुपए की लूट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा के केके नगर में हथियार बंद बदमाशों ने दिनदहाड़े डाक्टर के घर को निशाना बना लिया। मकान खरीदने के बहाने बदमाश घर में दाखिल हुए। इसके बाद पिस्टल तानकर डाक्टर व परिवार के सदस्यों को बंधक बना लिया। घर से लूटपाट की। सात लाख रुपए, गहने व अन्य सामान समेटकर बदमाश …

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा के केके नगर में हथियार बंद बदमाशों ने दिनदहाड़े डाक्टर के घर को निशाना बना लिया। मकान खरीदने के बहाने बदमाश घर में दाखिल हुए।

इसके बाद पिस्टल तानकर डाक्टर व परिवार के सदस्यों को बंधक बना लिया। घर से लूटपाट की। सात लाख रुपए, गहने व अन्य सामान समेटकर बदमाश डाक्टर का ही स्कूटर लेकर वहां से फरार हो गए। घटना की जानकारी पर थानों की फोर्स पहुंच गई। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।

एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि चार बदमाशों ने डॉक्टर रजनीकांत शर्मा समेत परिवार को बंधक बनाकर लूट की है। बदमाश सात लाख रुपये, गहन, लैपटॉप और बाइक लूट कर ले गए हैं। बदमाश सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी ले गए। जांच के लिए चार टीमें बनाई गई हैं। मामले की जांच जारी है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव