सिविल अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मियों ने शासनादेश की प्रतियां जला कर किया विरोध प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

लखनऊ। सिविल अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मचारियों ने शासनादेश की प्रतियां जला कर विरोध प्रदर्शन किया। सभी स्वास्थ्य कर्मचारियों को 25 प्रतिशत भत्ता दिया जाएगा। फर्मासिस्ट एसोसिएशन ने रोष जताते हुए कहा कि जिसका शासनादेश जारी किया गया था लेकिन इस आदेश में बंटवारा किया गया, शासनादेश के अनुसार कोविड वार्ड में काम कर रहे कर्मचारियों …

लखनऊ। सिविल अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मचारियों ने शासनादेश की प्रतियां जला कर विरोध प्रदर्शन किया। सभी स्वास्थ्य कर्मचारियों को 25 प्रतिशत भत्ता दिया जाएगा। फर्मासिस्ट एसोसिएशन ने रोष जताते हुए कहा कि जिसका शासनादेश जारी किया गया था लेकिन इस आदेश में बंटवारा किया गया, शासनादेश के अनुसार कोविड वार्ड में काम कर रहे कर्मचारियों को 25 प्रतिशत भत्ता दिया जाएगा। जिसका विरोध आज सिविल अस्पताल में किया गया। एसोसिएशन के अधिकारियों ने कहा कि शासन कर्मचारियो में बंटवारा न किया जाए। सभी स्वास्थ्य कर्मचारी कोविड में जंग लड़ रहे हैं।

संबंधित समाचार