26 मई को किसानों का विरोध दिवस, मायावती ने समर्थन देते हुये सरकार पर बोला हमला
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी(बसपा) की मुखिया मायावती ने कृषि कानून के विरोध में किसानों के आंदोलन को समर्थन की बात दोहरायी है। उन्होंने कहा कि, किसानों द्वारा कल यानी 26 मई को विरोध दिवस को अपना पूरा समर्थन देते हैं। साथ ही उन्होंने सरकार से अपील करते हुये कहा कि, किसानों के प्रति संवेदनशील होने …
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी(बसपा) की मुखिया मायावती ने कृषि कानून के विरोध में किसानों के आंदोलन को समर्थन की बात दोहरायी है।
उन्होंने कहा कि, किसानों द्वारा कल यानी 26 मई को विरोध दिवस को अपना पूरा समर्थन देते हैं। साथ ही उन्होंने सरकार से अपील करते हुये कहा कि, किसानों के प्रति संवेदनशील होने की जरूरत है।
मायावती ने मंगलवार को दो ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि 26 मई को होने वाले किसानों के प्रदर्शन को हमारा पूरा समर्थन है। उन्होंने कहा कि तीन नए कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर देश के किसान कोरोना के इस अति-विपदाकाल में भी लगातार आंदोलन कर रहा है।
इस बड़े आंदोलन के छह महीने पूरे होने पर पर कल यानी 26 मई को किसानों के देशव्यापी विरोध दिवस को बहुजन समाज पार्टी का समर्थन है। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को अब तो इनके प्रति संवेदनशील होने की जरूरत है। केंद्र सरकार के फैसले के खिलाफ हम किसानों के साथ खड़े हैं।
मायावती ने कहा कि देश के किसानों के प्रति केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार का रवैया अभी तक अधिकतर टकराव का ही रहने से उत्पन्न बड़े गतिरोध के कारण खासकर दिल्ली के पड़ोसीे राज्यों में स्थिति काफी तनावपूर्ण है। इसको देखते हुए नरेंद्र मोदी सरकार को इन आंदोलन करने वाले किसानों से वार्ता करके व इनकी समस्या का हल निकालने का प्रयास करना चाहिए। बसपा पीएम नरेंद्र से इसकी अपील बार-बार करती है।
