लखनऊ में ब्लैक फंगस से आईआईटी छात्र समेत दो की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी में बुधवार को दो मरीजों की ब्लैक फंगस से मौत हो गई है। इसमें कानपुर आईआईटी में अन्तरिक्ष विज्ञान में पीएचडी कर रहा छात्र भी शामिल है। छात्र को पिछले हफ्ते मंगलवार को पीजीआई में भर्ती कराया गया था। वह कोरोना के साथ ब्लैक फंगस की चपेट में था। डॉक्टरों ने मरीज की …

लखनऊ। राजधानी में बुधवार को दो मरीजों की ब्लैक फंगस से मौत हो गई है। इसमें कानपुर आईआईटी में अन्तरिक्ष विज्ञान में पीएचडी कर रहा छात्र भी शामिल है। छात्र को पिछले हफ्ते मंगलवार को पीजीआई में भर्ती कराया गया था।

वह कोरोना के साथ ब्लैक फंगस की चपेट में था। डॉक्टरों ने मरीज की जान बचाने के लिए ऑपरेशन किया। मंगलवार को इलाज के दौरान मरीज की मौत हो गई। वहीं बिहार के 55 वर्षीय पुरुष ने केजीएमयू में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है।

लखनऊ के अस्पतालों में ब्लैक फंगस मरीजों की संख्या 240 पहुंच गई है। अब तक 21 मरीज दम तोड़ चुके हैं। प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में लखनऊ के अस्पतालों में मरीज भर्ती किए जा रहे हैं। मंगलवार को 15 नए मरीज भर्ती किए गए हैं।

केजीएमयू में बीते 24 घंटे में 10 मरीज भर्ती किए गए। अब तक केजीएमयू में 159 मरीज भर्ती किए जा चुके हैं। पीजीआई में तीन नए मरीज भर्ती किए गए हैं। इसके साथ ही पीजीआई में मरीजों की संख्या 27 हो गई है। इंदिरानगर स्थित सीएनएस हॉस्पिटल में दो मरीजों को भर्ती किया गया है।

16 मरीजों का ऑपरेशन

केजीएमयू प्रवक्ता डॉ. सुधीर सिंह के मुताबिक ब्लैक फंगस के मरीजों की जान बचाने के लिए डॉक्टरों की टीम लगातार ऑपरेशन कर रही है। 16 मरीजों के ऑपरेशन किए गए हैं। ईएनटी, नेत्र समेत दूसरे विभाग की डॉक्टर मरीजों के ऑपरेशन कर रहे हैं। 60 से ज्यादा मरीजों के ऑपरेशन किए जा चुके।

संबंधित समाचार