गोलागोकर्णनाथ: घूस नहीं मिली तो चकबंदी कर्मचारियों ने बदल दिया खेत, किसान ने की आत्महत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार,गोलागोकर्णनाथ। एक 50 वर्षीय किसान ने चकबंदी कर्मचारियों की घूसखोरी से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पुत्र ने पुलिस को तहरीर दी है। हैदराबाद के ग्राम बाबरपुर निवासी राजेंद्र प्रसाद (50)पुत्र स्वर्गीय पुत्तू लाल ने मंगलवार की सुबह 4 बजे घर के समीप बाग में जाकर आम के पेड़ पर रस्सी से …

अमृत विचार,गोलागोकर्णनाथ। एक 50 वर्षीय किसान ने चकबंदी कर्मचारियों की घूसखोरी से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पुत्र ने पुलिस को तहरीर दी है। हैदराबाद के ग्राम बाबरपुर निवासी राजेंद्र प्रसाद (50)पुत्र स्वर्गीय पुत्तू लाल ने मंगलवार की सुबह 4 बजे घर के समीप बाग में जाकर आम के पेड़ पर रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

उनके पास सुसाइड नोट भी मिला है। परिवारी जनों का आरोप है कि खेत की पैमाइश के बाबत चकबंदी लेखपाल विजय मिश्रा व राजस्व निरीक्षक विजय श्रीवास्तव ने 10 हजार रुपये घूस मांगी थी। राजेंद्र प्रसाद ने रकम दे पाने में असमर्थता जाहिर की थी। आरोप है कि 24 मई को चकबंदी लेखपाल व राजस्व निरीक्षक गांव पहुंचे और उनके खेत की पैमाइश कर गांव से दूर पहुंचा दिया। पहले उनका खेत गांव से सटा हुआ था। घूस न दे सकने पर खेत दूर कर देने से आहत होकर आत्महत्या कर ली।

इस मामले में जानकारी लेने के लिए चकबंदी लेखपाल विजय मिश्रा को फोन लगाया परंतु उनका फोन नहीं लगा। थानाध्यक्ष अजय कुमार शर्मा ने बताया कि मृतक के सुसाइड नोट में किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया गया है। बहरहाल तहरीर के आधार पर जांच की जाएगी।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात