बरेली: कोरोना के बाद अब ‘यास’ ने रोकी रेलवे की रफ्तार, अब तक करीब 30 जोड़ी ट्रेनें रद्द
अमृत विचार, बरेली। कोरोना संक्रमण के चलते उत्तर रेलवे का मुरादाबाद मंडल लगातार ट्रेनों को रद्द कर रहा है। मंडल ने अब तक करीब 30 जोड़ी ट्रेनों को निरस्त कर दिया है। यह सभी ट्रेनें बरेली जंक्शन से होकर गुजरती हैं। यास चक्रवात की वजह से उत्तर रेलवे ने 25 और ट्रेनों को रद्द कर …
अमृत विचार, बरेली। कोरोना संक्रमण के चलते उत्तर रेलवे का मुरादाबाद मंडल लगातार ट्रेनों को रद्द कर रहा है। मंडल ने अब तक करीब 30 जोड़ी ट्रेनों को निरस्त कर दिया है। यह सभी ट्रेनें बरेली जंक्शन से होकर गुजरती हैं। यास चक्रवात की वजह से उत्तर रेलवे ने 25 और ट्रेनों को रद्द कर दिया जिसमें से बरेली से गुजरने वाली करीब छह जोड़ी ट्रेनें शामिल हैं। हालांकि यह सभी ट्रेनें कुछ दिनों के लिए ही रद्द की गई हैं। यास के खत्म होते ही इनका संचालन दोबारा शुरू कर दिया जाएगा।
पिछले वर्ष हुए लाकडाउन के बाद रेलवे ने धीरे-धीरे ट्रेनों का संचालन शुरू किया था। कुछ ही महीनों में बरेली में ठहराव वाली 48 जोड़ी (96) ट्रेनें संचालित होने लगी थीं। इसके बाद जब कोरोना का कहर दोबारा शुरू हुआ तो ट्रेनों का संचालन फिर से रद्द करना पड़ा। बीते दो से तीन महीनों में रेलवे बरेली में ठहराव वाली करीब 30 जोड़ी (60) ट्रेनों को रद्द कर चुका है। इन दिनों अब केवल 18 जोड़ी ट्रेनों का ठहराव ही बरेली जंक्शन पर हो रहा है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि मंगलवार से छह जोड़ी ट्रेनें यास चक्रवात की वजह से रद्द की गई हैं।
यास चक्रवात की वजह से रद हुई ट्रेनें
- 02369/02370
- 03005/03006
- 03009/03010
- 03019/03020
- 02325/02326
- 02318
