बरेली: तीन संक्रमितों की मौत, 54 पॉजिटिव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जिले में मंगलवार को तीन कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। फन सिटी प्रबंधक, एक डॉक्टर व बीएसएनएल के पूर्व कर्मचारी नेता का कोरोना से निधन हो गया। वहीं, सात हजार से ज्यादा जांचों में 54 केस पॉजिटिव मिले। जिले में कुल एक्टिव कोरोना संक्रमितों की संख्या 2137 हो गई है। इसके …

बरेली, अमृत विचार। जिले में मंगलवार को तीन कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। फन सिटी प्रबंधक, एक डॉक्टर व बीएसएनएल के पूर्व कर्मचारी नेता का कोरोना से निधन हो गया। वहीं, सात हजार से ज्यादा जांचों में 54 केस पॉजिटिव मिले। जिले में कुल एक्टिव कोरोना संक्रमितों की संख्या 2137 हो गई है। इसके अलावा समाजसेवा में रहे डॉक्टर के निधन पर पूर्व मंत्री अताउर्रहमान, जनसेवा टीम के अध्यक्ष पम्मी खान वारसी ने शोक जताया।

मंगलवार देर रात स्वास्थ्य विभाग ने तीन और मौत पोर्टल पर चढ़ाईं। इनमें खुशलोक अस्पताल में भर्ती मदन मोहन की बीती 23 मई को उपचार के दौरान मौत हुई। वहीं, श्री रामकिशोर मेमोरियल अस्पताल में भर्ती ओमप्रकाश और खुशलोक अस्पताल में उपचाराधीन राजकुमार ने 24 मई को उपचार के दौरान दम तोड़ा। सभी की उम्र 58 साल से ज्यादा थी।

संबंधित समाचार