बांदा: नदी में नहाने गए चार बच्चे डूबे, एक की मौत, तीन अस्पताल मे भर्ती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बांदा : यूपी के बांदा में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां एक विवाह समारोह में शामिल होने आए चार बच्चे नदी में नहाने के दौरान डूब गयें। गांव वालों ने और रिश्तेदारों ने किसी तरह रेस्क्यू करके चारों बच्चों को पानी से निकालकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन एक 10 साल के बच्चे …

बांदा : यूपी के बांदा में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां एक विवाह समारोह में शामिल होने आए चार बच्चे नदी में नहाने के दौरान डूब गयें। गांव वालों ने और रिश्तेदारों ने किसी तरह रेस्क्यू करके चारों बच्चों को पानी से निकालकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन एक 10 साल के बच्चे को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया जबकि 3 बच्चों को अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है।

यह हादसा बांदा के पैलानी थाना क्षेत्र के पिपरोदर गांव से सामने आया है जहां राजकुमार की दो बेटियों की बरात आज आनी थी और इसी समारोह में शामिल होने के लिए उनके नाते रिश्तेदार भी आए हुए थे।

आज सुबह तकरीबन 10 बजे रामकुमार का भांजा 10 वर्षीय लव कुश अपने हम उम्र तीन अन्य बच्चों के साथ गांव के बाहर बह रही यमुना नदी में नहाने के लिए कोडरन घाट गए थे। नहाने के दौरान ही लव कुश और बच्चे नदी के दलदल में फंस गए।

बच्चों के चिल्लाने की आवाज सुनकर गांव वाले और दूसरे रिश्तेदार मौके पर पहुंचे और किसी तरह उन बच्चों को निकाल कर जसपुरा समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां पर डॉक्टरों ने लवकुश को मृत घोषित कर दिया।

जबकि बाकी बच्चों को जसपुरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत ठीक बताई जा रही है। मामले की सूचना होते ही पैलानी थाना अध्यक्ष और एसडीएम पैलानी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है ।

संबंधित समाचार