बरेली: बच्चे को पोल से बांधकर पीटा फिर उसे कर दिया गायब

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। छत पर सो रहा बच्चा अचानक गायब हो गया। परिवार को शक है कि उसका पड़ोसियों ने ही अपहरण कर लिया। परिवार का कहना है कि इससे पहले पड़ोस के लोगों ने उनके बच्चे को बंधक बनाकर पीटा और गायब कर दिया। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर मामले को निपटा दिया। पीड़ित …

बरेली, अमृत विचार। छत पर सो रहा बच्चा अचानक गायब हो गया। परिवार को शक है कि उसका पड़ोसियों ने ही अपहरण कर लिया। परिवार का कहना है कि इससे पहले पड़ोस के लोगों ने उनके बच्चे को बंधक बनाकर पीटा और गायब कर दिया। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर मामले को निपटा दिया। पीड़ित परिवार ने एडीजी से शिकायत की है।

शाहजहांपुर के पुवायां स्थित गांव तिहाड़ निवासी अशोक मिश्रा फरीदपुर के परा मोहल्ले में किराये पर रहकर मजदरी करते हैं। अशोक ने बताया कि 23 मई की रात बिजली न होने पर उनका छोटा बेटा उज्ज्वल मिश्रा (10) छत पर सो रहा था। रात करीब 12 बजे बिजली आ गई तो मां गीता उसे छत पर ही छोड़कर नीचे आ गई।

रात करीब तीन बजे मोहल्ले के एक व्यक्ति ने उन्हें आकर बताया कि उनके बेटे को पास का रहने वाला एक व्यक्ति अपने घर में बंधक बनाकर पीट रहा है। वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि उनका बेटा कमरे में एक पोल में बंधा था। उन्होंने आवाज दी तो आरोपी ने दरवाजा खोला और उन्हें धमकाने लगा। पीड़ित पिता अनहोनी के डर से वहां से भाग आए। इसके बाद वह मोहल्ले के कुछ लोगों को लेकर फिर से वहां पर पहुंचे तब तक आरोपी ने उनके बेटे को वहां से गायब कर दिया। उनसे कहा कि तुम्हारा बेटा यहां चोरी करने आया था लेकिन यहां से फरार हो गया। पीड़ित अपने बेटे को तलाशते रहे लेकिन उसका कहीं पर सुराग नहीं लगा।

पीटने की बनी थी वीडियो
अशोक का कहना है कि उनकी शिकायत पर पुलिस आरोपियों के घर पहुंची। पूछताछ के दौरान पुलिस ने एक आरोपी का मोबाइल देखा तो उसमें उनके बेटे को पीटने की वीडियो दिखाई दिया। पुलिस ने वह वीडियो तो अपने कब्जे में लिया लेकिन उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने की जगह बच्चे की गुमशुदगी दर्ज कर मामले से पल्ला झाड़ लिया।

ट्वीट करके एडीजी से की शिकायत
पीड़ित ने ट्वीट करके एडीजी से मामले की शिकायत की है। उनका कहना है की उन्हें अनहोनी का डर सता रहा है। एडीजी ने मामले की जांच सीओ फरीदपुर को दी है। जल्द ही सच सामने आ जाएगा।

संबंधित समाचार