यूपी: पोस्ट कोविड मरीजों को सभी मेडिकल कॉलेजों में मिलेगा मुफ्त इलाज, आदेश जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। यूपी सरकार की तरफ से उन मरीजों को मुफ्त में इलाज दिया जाएगा जिन्होंने कोरोना पर तो जीत दर्ज कर ली है लेकिन वे फिर भी पोस्ट कोविड ट्रीटमेंट के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं। प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा आलोक कुमार ने बताया है कि सरकार का ये कदम कई लोगों की जिंदगी …

लखनऊ। यूपी सरकार की तरफ से उन मरीजों को मुफ्त में इलाज दिया जाएगा जिन्होंने कोरोना पर तो जीत दर्ज कर ली है लेकिन वे फिर भी पोस्ट कोविड ट्रीटमेंट के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं।

प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा आलोक कुमार ने बताया है कि सरकार का ये कदम कई लोगों की जिंदगी आसान बना सकता है क्योंकि अभी कोरोना के मामले जरूर कम हो रहे हैं, लेकिन पोस्ट कोविड जो मरीजों को दिक्कतें आ रही हैं, उनका इलाज एक बड़ी चुनौती है। उसे देखते हुए सरकार की तरफ से पोस्ट कोविड ट्रीटमेंट को फ्री कर देना एक बड़ा फैसला है।

यूपी में पॉजिटिविटी दर घटकर एक फीसदी हो से कम गई

उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने बताया कि यूपी में आज पॉजिटिविटी दर घटकर एक फीसदी से भी कम हो गई है। पिछले सालभर का औसत पॉजिटिविटी रेट 3.5 फीसदी रह गई है। यूपी में बीते 24 घंटे में कोरोना के 3,371 नए मामले आए हैं। सक्रिय मामलों की संख्या 62,271 रह गई है जो हमारे पीक (3,10,783) से 80 फीसदी तक घट गया है।

 

संबंधित समाचार