1 जून से 18 प्लस के लिए भी वैक्सीनेशन ऑन द स्पॉट पंजीकरण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शिवांग पांडेय, बरेली। शासन की ओर से वैक्सीनेशन की निगरानी के लिए कोविन पोर्टल की शुरुआत वैक्सीन लेने वालों की सहूलियत के लिए हुई थी लेकिन  जब से 18-44 आयु वर्ग के लोगों के लिए वैक्सीनेशन शुरू हुआ तब से हजारों लोग कोविन पोर्टल पर वैक्सीन के लिए स्लॉट बुक करने के लिए जाते हैं …

शिवांग पांडेय, बरेली। शासन की ओर से वैक्सीनेशन की निगरानी के लिए कोविन पोर्टल की शुरुआत वैक्सीन लेने वालों की सहूलियत के लिए हुई थी लेकिन  जब से 18-44 आयु वर्ग के लोगों के लिए वैक्सीनेशन शुरू हुआ तब से हजारों लोग कोविन पोर्टल पर वैक्सीन के लिए स्लॉट बुक करने के लिए जाते हैं और खाली हाथ लौटते हैं। लोगों की इस समस्या को देखते हुए शासन की ओर से बड़ा फैसला लिया है। शासन की ओर से जारी निर्देशों के अनुपालन में बरेली में भी एक जून से 18 वर्ष से अधिक के नागरिकों का वैक्सीनेशन ऑन-द-स्पॉट पंजीकरण किया जाएगा।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. आरएन सिंह ने बताया कि जिले में करीब 90 हजार युवाओं को वैक्सीन की पहली डोज लगाई जा चुकी है। एक जून से 18 वर्ष के ऊपर के नागरिकों के वैक्सीनेशन के लिए प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की ओर से चार केंद्रों पर मुहर लगाई जा सकती है। इन चार केंद्रों में जुडिशियरी, सूचना विभाग, विकास भवन व तहसील स्तर पर वैक्सीनेशन केंद्र बनाए जाएंगे जिससे वैक्सीनेशन कराने वाले लाभार्थियों को कोविड गाइडलाइन के तहत वैक्सीनेशन किया जा सके।

12 वर्ष के बच्चों के अभिभावकों के लिए बनेगा ‘अभिभावक विशेष बूथ’
कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर में बच्चों के ज्यादा प्रभावित होने की आंशका है। इसको ध्यान में रखते हुए 12 वर्ष तक की आयु के बच्चों के अभिभावकों को वैक्सीनेट करते हुए उन्हें सुरक्षा कवच प्रदान करने का फैसला किया गया है। ऐसे अभिभावकों का टीकाकरण प्राथमिकता पर करने के लिए जिले में ‘अभिभावक विशेष बूथ’ स्थापित किए जाएंगे। ऐसे अभिभावकों से संपर्क कर उन्हें टीकाकरण के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित किया जाएगा।

जिले में 18 वर्ष से ऊपर के नागरिकों के लिए भी केंद्रस्थलों पर ही पंजीकरण कर वैक्सीनेशन एक जून से शुरू किया जाएगा। जिसके लिए माइक्रो प्लान बनाया जा रहा है। वहीं, तीसरी लहर की आंशका के चलते अभिभावक विशेष बूथ पर 12 वर्ष की उम्र के बच्चों के अभिभावकों को वैक्सीन लगाकर संक्रमण के विरुद्ध सुरक्षा प्रदान की जाएगी। -डा. आरएन सिंह, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी

संबंधित समाचार