बलूचिस्तान में मारा गया तालिबान का शीर्ष कमांडर, भारी गोलीबारी में चार और आतंकवादी ढेर
कराची। तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) का शीर्ष कमांडर अपने चार साथियों के साथ बलूचिस्तान में मारा गया है। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि माना जाता है कि तालिबान का मारा गया कमांडर वर्ष 2016 में क्वेटा स्थित सिविल अस्पताल पर हुए हमले में शामिल था। पुलिस ने बताया कि खुफिया सूचना …
कराची। तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) का शीर्ष कमांडर अपने चार साथियों के साथ बलूचिस्तान में मारा गया है। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि माना जाता है कि तालिबान का मारा गया कमांडर वर्ष 2016 में क्वेटा स्थित सिविल अस्पताल पर हुए हमले में शामिल था।

पुलिस ने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर आतंकवाद रोधी विभाग (सीटीडी) ने अभियान चलाया और गत मंगलवार को अशांत बलूचिस्तान सूबे के अगबारा इलाके में रियाज ठेकेदार को मार गिराया। उन्होंने बताया, ”भारी गोलीबारी में चार और आतंकवादी मारे गए हैं जबकि दो फरार होने में सफल रहे। घटनास्थल से भारी मात्रा में बंदूक, गोला-बारूद और हथियार जब्त किए गए हैं।”

सीटीडी के प्रवक्ता ने भी शीर्ष टीटीपी कमांडर ठेकेदार के मारे जाने की पुष्टि की। उन्होंने बताया, ” ठेकेदार सुरक्षा बलों पर हुए कई हमलों और वर्ष 2016 में क्वेटा के सिविल अस्पताल में हुए हमले में शामिल था।” क्वेटा के सिविल अस्पताल में आतंकवादियों द्वारा किए गए आत्मघाती बम धमाके और गोलीबारी में कम से कम 80 लोगों की मौत हुई थी जबकि करीब 150 अन्य घायल हुए थे।
