बरेली: भ्रष्टाचार के आरोप में सीआईटी और टीटीई पर गिरी गाज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। ट्रेन में यात्रियों से अवैध तरीके से वसूली करने के मामले में सीआईटी और टीटीई को दोषी पाए जाने पर दण्डित किया गया है। मामला एक वर्ष पूर्व का है। जंक्शन के एक सीआईटी और एक टीटीई को भ्रष्टाचार के आरोप में आला हजरत ट्रेन में रंगे हाथों पकड़ा गया था। मामले …

बरेली, अमृत विचार। ट्रेन में यात्रियों से अवैध तरीके से वसूली करने के मामले में सीआईटी और टीटीई को दोषी पाए जाने पर दण्डित किया गया है। मामला एक वर्ष पूर्व का है। जंक्शन के एक सीआईटी और एक टीटीई को भ्रष्टाचार के आरोप में आला हजरत ट्रेन में रंगे हाथों पकड़ा गया था। मामले की जांच के लिए कमेटी बनाई गई।

करीब दो दिन पहले जांच रिपोर्ट के आधार पर दोनों का सजा दी गई है। मुरादाबाद मंडल के उच्चाधिकारियों ने सीआईटी को उसके पद से हटाकर टीटीई बना दिया गया है। तो वहीं टीटीई की सजा के तौर पर तीन साल की वेतन वृद्धि रोक दी गई है। अगले तीन वर्षों तक उसके वेतन में कोई भी वृद्धि नहीं की जाएगी। एक वर्ष आला हजरत (14312) ट्रेन में अवैध तरीके से वसूली की शिकायत रेलवे बोर्ड से की गई थी।

मामले में बोर्ड ने तत्काल संज्ञान लेकर मुरादाबाद मंडल की सीनियर डीसीएम को जांच के लिए कहा। मंडल अधिकारियों ने ट्रेन में औचक निरीक्षण कराया। जिसमें ट्रेन के कोच नंबर ए1, बी1, बी2, बी3 आदि कोचों की जांच के दौरान सीआईटी के पास के वसूल की गई रकम और उनकी खुद की रकम से अतिरिक्त 2000 रुपये पकड़ गए थे। पूछताछ में वह उसका सही जबाव नहीं दे सके।

ऐसे ही उसी ट्रेन में टीटीई के पास से भी करीब 25000 रुपये की अतिरिक्त वसूली सामने आई थी। मामले में तत्काल एक जांच कमेटी गठित की गई। जांच कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर दोनों को सजा दी गई है।

संबंधित समाचार