बरेली: दो साल में दो लोगों को बेचा घर, खरीदार हुए बेघर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। नवाबगंज में एक व्यक्ति ने एक ही घर को दो साल में दो लोगों को बेच दिया। मकान की राशि चुकाने के बाद भी घर में रह रहे परिवार को निकाल दिया। अब नया खरीदार मकान में निर्माण भी करवा रहा है। पुलिस से शिकायत की लेकिन सुनवाई न होने पर परिवार …

बरेली, अमृत विचार। नवाबगंज में एक व्यक्ति ने एक ही घर को दो साल में दो लोगों को बेच दिया। मकान की राशि चुकाने के बाद भी घर में रह रहे परिवार को निकाल दिया। अब नया खरीदार मकान में निर्माण भी करवा रहा है। पुलिस से शिकायत की लेकिन सुनवाई न होने पर परिवार की पीड़ित महिला ने एसएसपी कार्यालय में शिकायत की।

मोहल्ला यासीन नगर निवासी आसमां पत्नी अब्दुल ने बताया कि नवाबगंज के मोहल्ला दयालपुर के एक व्यक्ति से 19 जनवरी 2020 को 4 लाख 90 हजार रुपये नकद देकर एक बना घर खरीदा। भुगतान राशि की रसीद के साथ मकान पर कब्जा भी ले लिया। करीब 2 साल से महिला अपने परिवार के साथ उस मकान में रह रही है।

दो साल बाद बैनामा न होने की वजह से आरोपी ने लालच में आकर उसी मकान को यासीन नगर के अन्य लोगों को बेच दिया। मकान के नए खरीदार ने पुलिस की सहायता से शिकायतकर्ता व उसके परिवार को 4 माह पहले घर से निकलवा दिया। इस मामले में पीड़िता कई उच्च अधिकारियों से शिकायत कर चुकी है लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं की गई है।

बताया कि महिला के पति को भी झूठे केस में जेल भिजवा दिया। इसी दौरान मकान के नए खरीदारों ने मकान में निर्माण कार्य भी शुरू करवा दिया है। नवाबगंज पुलिस भी उनकी कोई मदद नहीं कर रही है।

संबंधित समाचार