बरेली: बीमारी से परेशान महिला ने फांसी लगाकर दी जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। बीमारी और पारिवारिक कलह के चलते महिला ने पंखे से लटकर फांसी लगा ली। फोन न उठने पर जब पति सास के साथ मौके पर पहुंचा तो उसे घटना की जानकारी हुई। उनकी शादी को लगभग 12 साल हो चुके थे। इज्जतनगर के परवाना नगर निवासी राकेश बैंक में प्राइवेट काम करते …

अमृत विचार, बरेली। बीमारी और पारिवारिक कलह के चलते महिला ने पंखे से लटकर फांसी लगा ली। फोन न उठने पर जब पति सास के साथ मौके पर पहुंचा तो उसे घटना की जानकारी हुई। उनकी शादी को लगभग 12 साल हो चुके थे।

इज्जतनगर के परवाना नगर निवासी राकेश बैंक में प्राइवेट काम करते हैं। उसकी पत्नी पूजा की लंबे समय से तबियत खराब थी। इससे वह परेशान रहती थी। पूजा को माइग्रेन, किडनी समेत अन्य बीमारी थी। इससे वह अवसाद में रहने लगी। पड़ोसियों का कहना था कि पति-पत्नी में अक्सर कहासुनी होती थी।

राकेश ने बताया कि वह दो दिन पहले सुभाषनगर स्थित अपनी ससुराल गया था। शनिवार सुबह वह अपनी सास के साथ घर पहुंचा तो देखा कि पूजा का कमरा बंद था। कमरा तोड़कर अंदर बामुश्किल अंदर गए तो पूजा फांसी पर लटकी थी।

संबंधित समाचार