बदायूं: सीढ़ियों से गिरकर गर्भवती की मौत, सदमें में पति ने दी जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, उझानी। छत पर किसी काम से गई गर्भवती महिला अचानक सीढ़ियों से फिसल कर गिर गई। जिससे उसकी मौत हो गई। पत्नी की मौत की सूचना सुनकर उसका पति घर पहुंचा। पत्नी का शव देखकर सदमे में आ गया। परिजनों को बिना बताए वह चुपचाप बाजार चला गया। करीब आधे घंटे बाद घर …

अमृत विचार, उझानी। छत पर किसी काम से गई गर्भवती महिला अचानक सीढ़ियों से फिसल कर गिर गई। जिससे उसकी मौत हो गई। पत्नी की मौत की सूचना सुनकर उसका पति घर पहुंचा। पत्नी का शव देखकर सदमे में आ गया। परिजनों को बिना बताए वह चुपचाप बाजार चला गया। करीब आधे घंटे बाद घर पहुंचा। उसने भी जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। परिवार में अचानक दो मौतों से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी है। महिला के मायके वालों का इंतजार किया जा रहा है।

नगर के मोहल्ला बहादुरगंज निवासी आकाश(25) पुत्र मुकेश राठौर की शादी एक साल पहले जिला बरेली के देवचरा कस्बा निवासी बृजभान सिंह राठौर की बेटी पूजा(22) से हुई थी। मुकेश प्राइवेट कार चालाने का काम करता था। शनिवार सुबह करीब नौ बजे वह घर से कुछ दूरी पर कार में एलपीजी गैस डाल रहा था। तभी किसी ने सूचना दी कि उसकी पत्नी सीढ़ियों से गिर गई है। वह बदहवास होकर घर की तरफ दौड़ा। पत्नी का शव देखकर वह सदमे में आ गया। कुछ देर तक पत्नी का शव निहारता रहा। इसके बाद चुपके से घर से बाजार की ओर निकल गया।

बाजार में उसने किसी दुकान से जहरीला पदार्थ खरीदा और खा लिया। घर पहुंचने के कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ गई। जब तक परिवार के लोग कुछ समझ पाते उसने भी दम तोड़ दिया। घटना की सूचना फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। मुकेश राठौर बेटे और बहू की मौत से बहुत दुखी हैं। उन्होंने पूजा के परिजनों को घटना की सूचना दी है। पूजा के परिजन इन दिनों दिल्ली में रहते हैं। घटना की सूचना के बाद परिजन वहां से चल दिए हैं। पूजा के परिजनों का इंतजार किया जा रहा है।

पति-पत्नी में था बेहद प्रेम
परिजनों के मुताबिक आकाश और पूजा में बेहद प्रेम था। शादी को एक साल हुआ था। पूजा करीब छह माह की गर्भवती थी। आकाश पूजा का बहुत ख्याल रखता था। जब वह गाड़ी चालाने जाता था इससे पहले पूजा के घरेलू काम में हाथ बांटता था। काम पूरा होने के बाद दोनों साथ में खाना खाते थे इसके बाद वह गाड़ी चालाने के लिए निकल जाता था। दिन में कई बार फोन करके पूजा की तबीयत के बारे में जानकारी लेता रहता था। अचानक पत्नी की मौत से वह सदमे में आ गया।

हमारे पास घटना की कोई सूचना नहीं आई है। यदि कोई परिजनों की तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी। – विशाल प्रताप सिंह, इंस्पेक्टर उझानी

संबंधित समाचार