बरेली: घर से लापता बच्ची पांच घंटे बाद मिली
बरेली, अमृत विचार। घर के बाहर खेल रही बच्ची अचानक दोपहर में लापता हो गई। परिवार ने उसकी तलाश की लेकिन उसका कहीं पता नहीं लग सका। सूचना पर पुलिस ने बच्ची के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई। उसके बाद बच्ची के गुम होने की बात का मस्जिदों से एलान कराया। पांच घंटे के बाद …
बरेली, अमृत विचार। घर के बाहर खेल रही बच्ची अचानक दोपहर में लापता हो गई। परिवार ने उसकी तलाश की लेकिन उसका कहीं पता नहीं लग सका। सूचना पर पुलिस ने बच्ची के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई। उसके बाद बच्ची के गुम होने की बात का मस्जिदों से एलान कराया। पांच घंटे के बाद बच्ची घर से तीन किलोमीटर दूर मिल गई।
बारादरी के आजाद नगर निवासी अभिषेक मिश्रा रोडवेज में संविदा कर्मचारी है। उनकी छह साल की बेटी आरती शनिवार दोपहर घर के बाहर खेलते-खेलते गायब हो गई। परिवार को जब वह काफी देर तक नहीं दिखी तो उसकी तलाश शुरू की गई। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और रिपोर्ट दर्ज कर बच्ची की तलाश शुरू कर दी।
बच्ची की तलाश के लिए पास की मस्जिदों से एलान भी कराया गया। पुलिस को एक दुकान का सीसीटीवी फुटेज मिला जिसमें बच्ची 3 बजकर 11 मिनट पर अकेली जाती दिखी। रात में आठ बजे पुलिस ने उसे जाटव बस्ती से बरामद कर लिया। बच्ची वहां पर टॉफी खा रही थी।
एक बच्ची के गुम होने की सूचना आई थी। मुकदमा दर्ज कर बच्ची की तलाश शुरू की गई। रात में बच्ची जाटव बस्ती के पास से बरामद हो गई। -शितांशु शर्मा, इंस्पेक्टर बारादरी
