आज का राशिफल | 30 मई, 2021

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष राशि आज लेखन कार्य से जुड़े लोगों को अपनी सामाजिक ज़िम्मेदारी समझनी होगी। आपके मन में खुराफाती विचार पनप सकते हैं। मौसम में आ रहे बदलावों को लेकर सावधान रहें। आंखों के रोग परेशान करेंगे। आवश्यक कार्यों को समय से पूरा करने का दबाव रहेगा। वृष राशि आल मशीनों के रखरखाव में सावधानी रखें। …

मेष राशि

आज लेखन कार्य से जुड़े लोगों को अपनी सामाजिक ज़िम्मेदारी समझनी होगी। आपके मन में खुराफाती विचार पनप सकते हैं। मौसम में आ रहे बदलावों को लेकर सावधान रहें। आंखों के रोग परेशान करेंगे। आवश्यक कार्यों को समय से पूरा करने का दबाव रहेगा।

वृष राशि

आल मशीनों के रखरखाव में सावधानी रखें। किसी प्रिय व्यक्ति के साथ आपके सम्बन्ध प्रभावित हो सकते हैं। आलस्य को अपने ऊपर हावी न होने दें। आपको तय लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिये अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ेगी।

मिथुन राशि

आज विवाह सम्बन्धी निर्णय को लेकर अधीरता भारी पड़ सकती है। व्यापार में बड़ा जोखिम उठा सकते हैं। सभी कार्यों को तेजी से पूर्ण करने की प्रवृत्ति रहेगी। अपनी कार्यशैली से समझौता न करें। इससे आपकी छवि काफी अच्छी बनेगी।

कर्क राशि

आज महिलाओं को गृहकार्यों के दौरान चोट-चपेट लग सकती है। नये विचारों को खुले मन से स्वीकारना आपके लिये हितकर होगा। लोग आपकी योग्यता और प्रतिभा की प्रशंसा करेंगे। नयी तकनीक का प्रयोग सीख सकते हैं।

सिंह राशि

आज आप सकारात्मक ऊर्जा से भरे रहेंगे। लवमेट्स के बीच आपसी विश्वास में कुछ कमी रहेगी। हालांकि आप बातचीत के द्वारा इसे सुलझा लेंगे। नया कारोबार शुरू कर रहे हैं तो बजट की व्यवस्था कर लें।

कन्या राशि

आज अनुभव की कमी के कारण आपके काम अधूरे छूट सकते हैं। आपको परिश्रम ज्यादा करना पड़ेगा लेकिन उसका परिणाम सीधे तौर पर नहीं मिलेगा। श्वांस सम्बन्धित विकार जन्म ले सकते हैं। विदेशों में अध्ययन कर रहे छात्रों को शिक्षा में कुछ बाधा आ सकती है।

तुला राशि

आज व्यापारिक अवरोधों से आपको निजात मिलेगी। दुष्टजनों से आपको सावधान रहना चाहिये। प्रतिद्वन्द्वियों के ऊपर आप विजय प्राप्त करेंगे। रिश्तों में मधुरता रहेगी। आपका व्यवहार मनोबल बढ़ायेगा।

वृश्चिक राशि

आज कर्ज लेने की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। परिवार में डर का माहौल हो सकता है। सम्पत्ति से जुड़े मामलों को लेकर सावधान रहें। किसी बड़ी समस्या को लेकर मन में तनाव रहेगा। कंजूसी से धन खर्च करना आपके हित में होगा।

धनु राशि

आज निडर होकर व्यवसाय में आ रहे अवरोधों को दूर कर पायेंगे। आपकी कार्यप्रणाली में सुधार आयेगा। आज कोई महत्वपूर्ण काम पूर्ण हो सकता है। कार्यक्षेत्र में स्वयं को सर्वश्रेष्ठ सिद्ध करने का प्रयास करेंगे।

मकर राशि

आज आपका कोई निर्णय भारी पड़ सकता है। खुलकर अपने विचारों को व्यक्त करने से बचें। छोटी-छोटी बातों को दिल पर न लें। छोटी सी गलतफहमी के कारण रिश्ते खराब हो सकते हैं। बहुमूल्य वस्तुओं को सँभालकर रखें।

कुंभ राशि

आज घर का माहौल अनुशासित रहेगा। आपको कोई बहुत अच्छी जानकारी मिलेगी। आपकी दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी। पढ़ाई पर आपको काफी ध्यान देना चाहिये। जीवनसाथी के साथ गम्भीर विषय पर चर्चा करेंगे।

मीन राशि

आज नियमित रूप से योग और व्यायाम के लिये समय अवश्य निकालें। घर के विद्युतीय उपकरण खराब हो सकते हैं। रियल स्टेट से जुड़े प्रोजेक्ट्स की गति धीमी रहेगी। किसी परिजन के वैवाहिक जीवन को लेकर थोड़ी चिन्ता हो सकती है।