सऊदी अरब ने 11 देशों के नागरिकों की यात्रा से हाटाया प्रतिबंध, भारतीयों पर बैन जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच सुरक्षा के जरूरी एहतियाती कदम लगातार उठाए जा रहे हैं। लेकिन कुछ देशों में संक्रमण के मामलों में कमी आने के बाद पाबंदियों में थोड़ी ढील दी जा रही है। इसी कड़ी में सऊदी अरब ने रविवार सुबह से 11 देशों के नागरिकों की यात्रा पर …

नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच सुरक्षा के जरूरी एहतियाती कदम लगातार उठाए जा रहे हैं। लेकिन कुछ देशों में संक्रमण के मामलों में कमी आने के बाद पाबंदियों में थोड़ी ढील दी जा रही है। इसी कड़ी में सऊदी अरब ने रविवार सुबह से 11 देशों के नागरिकों की यात्रा पर लगाई रोक हटा दी है। ये प्रतिबंध कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लगाया गया था। हालांकि, इन 11 देशों के नागरिकों को सऊदी अरब की यात्रा करते वक्त क्वारंटीन की प्रक्रिया का पालन करना होगा। सऊदी अरब ने अभी भी भारत समेत 9 देशों के नागरिकों की यात्रा पर प्रतिबंध बरकरार रखा हुआ है।

Saudi Arabia lifts ban on travel of citizens of 11 countries India still  banned corona - कोविड-19: सऊदी अरब ने हाटाया 11 देशों के नागरिकों की यात्रा  से प्रतिबंध, भारत पर अब भी रोक

जिन 11 देशों के नागरिकों की सऊदी अरब यात्रा से रोक हटा ली गई है, उनमें यूएई, जर्मनी, अमेरिका, आयरलैंड, इटली, पुर्तगाल, यूनाइटेड किंगडम, स्वीडन, स्विटजरलैंड, फ्रांस और जापान शामिल हैं। सऊदी सरकारी न्यूज एजेंसी एसपीए की रिपोर्ट के मुताबिक इन 11 देशों के यात्रियों को रविवार यानी 30 मई से देश में आने की इजाजत होगी।

सऊदी अरब ने भारत सहित 20 देशों के यात्रियों पर लगाया बैन - saudi arabia  bans travel from 20 countries including india

गल्फ न्यूज ने सऊदी आंतरिक मामलों क मंत्रालय के आधिकारिक सूत्र के हवाले से बताया है कि महामारी के परिदृश्य पर स्थिरता और इन 11 देशों में संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए उठाए गए कारगर कदमों की वजह से यह फैसला किया गया है। सऊदी अरब ने जिन 9 देशों के नागरिकों की यात्रा से प्रतिबंध नहीं हटाया है, उनमें भारत, पाकिस्तान, अर्जेन्टीना, ब्राजील, तुर्की, दक्षिण अफ्रीका, लेबनान, मिस्र और इंडोनेशिया शामिल हैं।

 

संबंधित समाचार