बरेली: रोडवेज बस की टक्कर से महिला की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बदायूं जिले के बिनावर थाना क्षेत्र में रहने वाली मोहन देवी (40) शनिवार को सड़क हादसे में घायल हो गई थी। वह अपने बहनोई के साथ बाइक से रिश्तेदारी में दावत खाने जा रही थी। सदाराठी-बिल्सी मार्ग पर एक रोडवेज बस ने बाइक में पीछे की तरफ से टक्कर मार दी। वाहन …

बरेली, अमृत विचार। बदायूं जिले के बिनावर थाना क्षेत्र में रहने वाली मोहन देवी (40) शनिवार को सड़क हादसे में घायल हो गई थी। वह अपने बहनोई के साथ बाइक से रिश्तेदारी में दावत खाने जा रही थी। सदाराठी-बिल्सी मार्ग पर एक रोडवेज बस ने बाइक में पीछे की तरफ से टक्कर मार दी।

वाहन चालक के बाइक के नीचे दबने से ज्यादा चोट नहीं आई लेकिन महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें रामपुर गार्डन बरेली स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान रविवार को महिला की मौत हो गई। घरवालों का कहना है कि महिला के पति करीब 2 साल पहले ही मर चुके हैं। अब परिवार में केवल 3 लड़के और 2 लड़कियां बची हैं।

संबंधित समाचार