आज का राशिफल | 31 मई, 2021
मेष राशि करियर को लेकर चिन्ता के भाव उत्पन्न होंगे। धन-सम्पत्ति के मामलों में सफलता मिलेगी। लोग आपकी प्रतिभा और क्षमताओं का सम्मान करेंगे। सन्तान की शिक्षा पर ध्यान देना काफी आवश्यक है। एकान्तवास में रहने से मन हल्का होगा। वृष राशि पारिवारिक मामलों को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे। गुप्त प्रेम सम्बन्धों के खुलने का …
मेष राशि
करियर को लेकर चिन्ता के भाव उत्पन्न होंगे। धन-सम्पत्ति के मामलों में सफलता मिलेगी। लोग आपकी प्रतिभा और क्षमताओं का सम्मान करेंगे। सन्तान की शिक्षा पर ध्यान देना काफी आवश्यक है। एकान्तवास में रहने से मन हल्का होगा।
वृष राशि
पारिवारिक मामलों को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे। गुप्त प्रेम सम्बन्धों के खुलने का भय हो सकता है। तनाव लेने के बजाय विवेक और धैर्य से काम लेना उचित होगा। धर्म-कर्म को लेकर मन में विपरीत विचार उत्पन्न हो सकता है।
मिथुन राशि
सरकारी सहयोग से आपके काम पूरे हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आपके सम्बन्ध बिगड़ सकते हैं। मन अशान्त होने की सम्भावना है। शरीर में अम्ल-पित्त की समस्या हो सकती है। किसी सहकर्मी के साथ आपको विवाद का सामना करना पड़ेगा।
कर्क राशि
भोगवादी वस्तुओं पर धन खर्च करेंगे। व्यापार में टैक्स आदि को लेकर परेशानी हो सकती है। विवाहेत्तर सम्बन्धों को यथासम्भव टालने का प्रयास करें। जीवनसाथी आपसे पुरानी दबी हुई इच्छा को प्रकट करेगा।
सिंह राशि
कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के लिये अतिरिक्त श्रम करना पड़ेगा। सोशल मीडिया का व्यवसायिक प्रयोग लाभप्रद सिद्ध होगा। मौसम में आ रहे बदलावों के कारण तेज बुखार और सिरदर्द की समस्या की आशंका है। सरकार की अच्छी योजनाओं का लाभ ले सकते हैं।
कन्या राशि
बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। इंजीनियरिंग छात्रों की पढ़ाई में काफी बाधायें आयेंगी। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों के साथ मैत्री सम्बन्ध स्थापित करने से बचें। कार्यक्षेत्र में मनमानी न करें। घर के खर्चे बढ़ने के कारण आपके ऊपर दबाव रहेगा।
तुला राशि
जोड़ों में दर्द और अकड़न जैसी समस्या हो सकती है। अपनी प्रतिभा को मांझने के लिये दिन बहुत अच्छा है। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में खराबी हो सकती है। कमीशन के कारोबार से जुड़े लोग सावधान रहें। किसी से असहमत होने पर उसका अपमान न करें।
वृश्चिक राशि
बेरोजगार युवा नौकरी के लिये इंटरव्यू दे सकते हैं। पुराने निवेश से आपको अचानक लाभ प्राप्त होगा। दिन का प्रारम्भिक हिस्सा आपके लिये बेहद शुभ रहने वाला है। जरूरतमंद लोगों की मदद करेंगे। विशेष विषयों के अध्ययन को लेकर रुचि जागृत होगी।
धनु राशि
पड़ोसियों के साथ सम्बन्ध खराब हो सकते हैं। जीवनसाथी के प्रति सम्मान की भावना रखें। आपके द्वारा बोले गये कटु वचनों से प्रियजनों का मन व्यथित न हो इसका ध्यान रखें। फाइनेंस सम्बन्धी कार्यों में अपेक्षानुसार परिणाम नहीं मिलेंगे।
मकर राशि
आपका व्यवहार लोगों के लिये प्रेरणा रहेगा। रिसर्च और शोध कार्यों में अपेक्षित सफलता मिलने से मन प्रफुल्लित रहेगा। रुके हुए कार्यों में तीव्रता आयेगी। जीवन के प्रति आपका दृष्टिकोण काफी सकारात्मक होगा।
कुंभ राशि
सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को बॉस की डांट खानी पड़ सकती है। लोग आपके ऊपर बेवजह के आरोप लगा सकते हैं। नशे और व्यभिचार से दूरी बनाकर रखें। बाधाओं के साथ काम आगे बढ़ेंगे। किसी मित्र को उधार देना पड़ सकता है।
मीन राशि
नयी सम्पत्ति खरीद सकते हैं। मित्रों के सहयोग से रुका हुआ काम गतिशील हो जायेगा। इन्टरनेट के माध्यम से कुछ सीखने-पढ़ने का प्रयास करेंगे। भाई-बहनों के साथ सम्बन्ध मधुर रहेंगे। जल्दबाज़ी में काम पूरा करने से गलतियाँ हो सकती है।
