बाराबंकी: मासूम बच्ची की हत्या कर शव को तालाब में फेंका, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बाराबंकी। सफदरगंज थाना क्षेत्र के नसीरपुर गांव में मासूम बच्ची की निर्मम हत्या कर दी गई। उसकी उम्र 6 वर्ष थी। सूचना पर पहुंची सफदरगंज पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू की और शव को पंचनामा लिखकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के नसीरपुर गांव के …
बाराबंकी। सफदरगंज थाना क्षेत्र के नसीरपुर गांव में मासूम बच्ची की निर्मम हत्या कर दी गई। उसकी उम्र 6 वर्ष थी। सूचना पर पहुंची सफदरगंज पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू की और शव को पंचनामा लिखकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।
परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के नसीरपुर गांव के निवासी रमेश की पुत्री अनन्या रविवार की देर रात अपनी मां के साथ सोयी हुई थी। रात में करीब अचानक मां की नींद खुली तो देखा कि बेटी बिस्तर पर नही है।

थोड़ी देर तक पता न चलने पर उसके ताऊ और मोहल्ले के लोगों ने खोजना शुरू किया तो मासूम बच्ची का शव गांव के बाहर आधा किमी दूर पश्चिम दक्षिण दिशा में तालाब में छत विक्षत शव मिला। बच्ची के चेहरे पर मिले चोट के निशान से परिजनों ने गांव के एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। हत्या के आरोपी युवक अजय को सफदरगंज पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लाया गया है। उक्त घटना के सम्बंध में अपर पुलिस अधीक्षक मनोज पांडे ने बताया कि बच्ची कल रात लगभग 11 बजे गायब हुई थी। उसके परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। उसका शव गांव के किनारे तालाब में उतराता हुआ पाया गया। इस मामले में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
