अमिताभ बच्चन ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए बेमिसाल 52 साल, ऐसे जताई खुशी
मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने 52 साल पूरे कर लिए हैं। साल 1969 में रिलीज़ हुई फिल्म ‘सात हिंदुस्तानी’ से एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाले शहंशाह आज भी लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं। अमिताभ ने अपने 52 साल के लंबे करियर में कई यादगार फ़िल्में, …
मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने 52 साल पूरे कर लिए हैं। साल 1969 में रिलीज़ हुई फिल्म ‘सात हिंदुस्तानी’ से एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाले शहंशाह आज भी लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं। अमिताभ ने अपने 52 साल के लंबे करियर में कई यादगार फ़िल्में, किरदार और डायलॉग दिए।
राजेश खन्ना के साथ ‘आनंद’ के बाबू मोशाय हो या शोले के जय, ये किरदार अमर हो गये। इसके अलावा उनके नाम जंजीर, नसीब, मुकद्दर का सिकंदर, याराना, दोस्ताना, शान, कालिया, सिलसिला, नमक हलाल, हम, अग्निपथ, मोहब्बतें, कभी ख़ुशी कभी गम, पीकू, पा जैसी शानदार फ़िल्में हैं। अमिताभ बच्चन ने इंस्टाग्राम पर एक स्पेशल पोस्ट शेयर कर अपने इतने लंबे सफर को याद किया और अपनी ही फिल्मों का कोलाज शेयर कर खुशी जताई।
उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- 52 साल..!!! अच्छाई .. इस संकलन के लिए धन्यवाद … अभी भी सोच रहा था कि यह सब कैसे हुआ। गौरतलब है कि अमिताभ ने मई 1969 में डेब्यू कर लिया था। उन्होंने मृणाल सेन की फिल्म भुवन सोम में नेरेटर का काम किया था। हालांकि अमिताभ की पहली फिल्म सात हिंदुस्तानी नवंबर 1969 में रिलीज हुई थी।
