बरेली: 1.38 लाख गृह स्वामियों को राहत, टैक्स जमा करने पर मिलेगी 10 प्रतिशत की छूट
बरेली, अमृत विचार। नगर निगम ने सोमवार को कोरोना काल में शहर के 1.38 लाख गृहस्वामियों को बड़ी राहत दी है। गृहस्वामियों को जुलाई तक हाउस टैक्स के साथ सीवर व जलकर जमा करने पर सीधे 10 प्रतिशत की छूट का फायदा मिलेगा। हालांकि इसके बाद भी छूट जारी रहेगी लेकिन समय के साथ उसमें …
बरेली, अमृत विचार। नगर निगम ने सोमवार को कोरोना काल में शहर के 1.38 लाख गृहस्वामियों को बड़ी राहत दी है। गृहस्वामियों को जुलाई तक हाउस टैक्स के साथ सीवर व जलकर जमा करने पर सीधे 10 प्रतिशत की छूट का फायदा मिलेगा। हालांकि इसके बाद भी छूट जारी रहेगी लेकिन समय के साथ उसमें कटौती शुरू होने लगेगी।
कोरोना काल में वित्तीय वर्ष के दो महीने निकलने के बावजूद अब तक नगर निगम ने करदाताओं को टैक्स पर छूट नहीं दी है। इससे टैक्स जमा करने वालों की धड़कनें बढ़ रही थी। कई लोग जो समय पर टैक्स जमा करके छूट का लाभ उठाते थे, वह परेशान थे।
नगर आयुक्त अभिषेक आनंद की ओर जारी निर्देशों के तहत भवन कर स्वामियों को मई, जून व जुलाई में टैक्स में 10 फीसदी, अगस्त, सितंबर व अक्टृबर में 7.5 फीसदी और नवंबर व दिसंबर में यह पांच प्रतिशत की छूट दी जाएगी। बता दें कि यह छूट लागू कराने के लिए पूर्व में सतीश चंद्र सक्सेना सहित कई दूसरे पार्षदों ने मेयर उमेश गौतम और नगर आयुक्त अभिषेक आनंद से काफी पैरवी की थी। यह छूट लागू हो जाने के बाद अब लोगों ने काफी राहत महसूस की है। मालूम हो कि नगर निगम की सीमा में करीब 1.38 लाख भवन करदाता है।
