कहीं फिर किसी बड़े खतरे की आहट तो नहीं? चीन में सामने आया इस तरह का पहला मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बीजिंग। मनुष्य के बर्ड फ्लू के एच 10 एन 3 स्वरूप (स्ट्रेन) से संक्रमित होने का पहला मामला चीन के पूर्वी प्रांत जियांग्सु में सामने आया है। चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सरकारी सीजीएनटी टीवी ने बताया कि झेनजियांग शहर के 41 वर्षीय मरीज की हालत स्थिर है और …

बीजिंग। मनुष्य के बर्ड फ्लू के एच 10 एन 3 स्वरूप (स्ट्रेन) से संक्रमित होने का पहला मामला चीन के पूर्वी प्रांत जियांग्सु में सामने आया है। चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सरकारी सीजीएनटी टीवी ने बताया कि झेनजियांग शहर के 41 वर्षीय मरीज की हालत स्थिर है और उसे अस्पताल से छुट्टी दी जा सकती है।

स्वास्थ्य प्राधिकारियों ने इस संक्रमण को ज्यादा तवज्जो नहीं देते हुए कहा कि यह मुर्गी से मनुष्यों में वायरस फैलने का छिटपुट मामला है और इससे महामारी फैलने का खतरा बहुत कम है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने एक बयान में बताया कि मरीज 28 मई को एच 10 एन 3 वायरस से संक्रमित पाया गया था। आयोग ने यह नहीं बताया कि व्यक्ति संक्रमित कैसे हुआ।

उसने बताया कि इससे पहले दुनिया में कहीं भी मनुष्यों में एच 10 एन 3 संक्रमण का मामला सामने नहीं आया है। एच 10 एन 3 मुर्गे-मुर्गियों में फैलने वाले में बर्डफ्लू का अपेक्षाकृत कम गंभीर स्वरूप है और इसके बड़े पैमाने पर फैलने का जोखिम बहुत कम है। चीन में बर्डफ्लू के विभिन्न स्वरूप हैं, जिनके मनुष्यों को संक्रमित करने के मामले भी कभी-कभी सामने आते हैं।

संबंधित समाचार