बाराबंकी: 15 करोड़ की मार्फीन के साथ तीन शातिर तस्कर गिरफ्तार
मोहम्मदपुरखाला, बाराबंकी। थाना मोहम्मदपुरखाला प्रभारी निरीक्षक ने सर्विलांस टीम के साथ मिलकर गैर प्रांत के तस्कर सहित तीन तस्करों को धर दबोचा। इन तस्करों के पास से 5 किलो 110 ग्राम अवैध मार्फीन बरामद की। जिसकी अन्तर्राष्ट्रीय कीमत 15 करोड़ रुपये के आस पास बतायी जा रही है। पुलिस ने तस्करों के पास से एक …
मोहम्मदपुरखाला, बाराबंकी। थाना मोहम्मदपुरखाला प्रभारी निरीक्षक ने सर्विलांस टीम के साथ मिलकर गैर प्रांत के तस्कर सहित तीन तस्करों को धर दबोचा। इन तस्करों के पास से 5 किलो 110 ग्राम अवैध मार्फीन बरामद की। जिसकी अन्तर्राष्ट्रीय कीमत 15 करोड़ रुपये के आस पास बतायी जा रही है। पुलिस ने तस्करों के पास से एक कार भी बरामद की है। प्रभारी निरीक्षक ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करके तीनों तस्करों को जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने इस गुडवर्क से खुश होकर ईनाम के साथ साथ पूरी पुलिस टीम को बधाई दी है।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह मुखबिर की सूचना पर मोहम्मदपुरखाला थाना प्रभारी वीरेन्द्र बहादुर सिंह और सर्विलांस टीम प्रभारी निरीक्षक अक्षय कुमार ने संयुक्त रुप से छापा मारकर मोहम्मदपुरखाला थाना क्षेत्र के दादन चैराहे पर एक स्विफ्ट डिजायर कार को रोका। कार में बैठे तीन शातिर तस्कर जिसमें झारखण्ड प्रांत के जनपद चतरा के थाना पथरगड्ढा था निके ग्राम चैवावधेसी अश कुमार पुत्र विजेन्द्र दागी, थाना असन्द्रा के ग्राम पारा इब्राहिम निवासी सद्दाम उर्फ अफसर पुत्र नियाज अहमद और जनपद लखनऊ के थाना गुडम्बा के मोहल्ला जानकीपुरम निवासी कृष्ण कुमार मिश्रा पुत्र स्व. शिवनरेश को धर दबोचा।
पुलिस ने इन सभी लोगों के पास से 5 किलो 110 ग्राम अवैध मार्फीन बरामद की। जिसकी अन्तर्राष्ट्रीय कीमत 15 करोड़ रुपये बतायी गयी। पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान एसपी यमुना प्रसाद ने बताया कि इन तस्करों के गिरोह के सरगना अवधेश कुमार है जो बड़े पैमाने में क्रूड माल और अफीम की सप्लाई उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में करता है।
उन्होंने आगे बताया कि अवधेश के पिता और दूसरे अभियुक्त सद्दाम के मामा झारखण्ड में एनडीपीएस के मुकदमें में करीब 4 साल एक साथ जेल में बंद थे। मिलाई के दौरान अवधेश की मुलाकात सद्दाम से हुई थी उसके बाद से ही दोनो लोग मार्फीन की तस्करी में जुटे हुए थे। उन्होने बताया कि सद्दाम और कृष्ण कुमार झारखण्ड से मार्फीन ला करके लखनऊ अयोध्या बाराबंकी और गोण्डा आदि जनपदों में सप्लाई करते हैं।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सद्दाम और कृष्ण कुमार अवधेश कुमार के पास में मार्फीन लेने झारखण्ड गये थे। लेकिन पूरा पैसा न होने के कारण अवधेश इन लोगों के साथ में यहां आया था।
