मिर्जापुर: सरेआम गोली मारकर सिंचाई विभाग के चालक की हत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मिर्जापुर, अमृृत विचार। जिले में एक बार फिर अपराधी सिर उठाने लगे हैं। मंगलवार रात 9:30 बजे सिंचाई विभाग के चालक की बदमाशों ने सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक सवार आरोपी मौके से फरार हो गए। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश …

मिर्जापुर, अमृृत विचार। जिले में एक बार फिर अपराधी सिर उठाने लगे हैं। मंगलवार रात 9:30 बजे सिंचाई विभाग के चालक की बदमाशों ने सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक सवार आरोपी मौके से फरार हो गए। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के रमई पट्टी क्षेत्र से गुजर रहे पड़री थाना क्षेत्र का रहने वाले मूलचंद पाल(50 वर्ष) को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस खून से लथपथ मूलचंद पाल लेकर जिला अस्पताल पहुंची जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बदमाशों की तलाश जुटी है। मूलचंद पाल सिंचाई विभाग में चालक बताया जा रहा है। वहीं हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।

हाइवा और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में दो की मौत
पड़री थाना क्षेत्र अंतर्गत हुरूआ ग्राम में मंगलवार को देर शाम हाइवा वाहन की आमने-सामने भिड़ंत में स्प्लेंडर बाइक सवार अज्ञात महिला और पुरुष की घटनास्थल पर मौत हो गई। सूचना पर थानाध्यक्ष अपने अन्य सहयोगियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। दोनों शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। बाइक का नंबर वाराणसी का है और इसी के आधार पर पुलिस मृतकों की पहचान करने में जुटी है।

संबंधित समाचार