बरेली: किसानों की आय दोगुनी करने के लिए करें काम- कृषि मंत्री
बरेली,अमृत विचार। कोरोना काल में परेशान किसानों को खरीफ सीजन में किसी तरह की दिक्कत न हो और उनकी आय बढ़े इसको लेकर सोमवार को कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही की अध्यक्षता में वीडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम से राज्य स्तरीय खरीफ उत्पादकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें किसानों के लिए संचालित योजनाओं का लाभ किसानों …
बरेली,अमृत विचार। कोरोना काल में परेशान किसानों को खरीफ सीजन में किसी तरह की दिक्कत न हो और उनकी आय बढ़े इसको लेकर सोमवार को कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही की अध्यक्षता में वीडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम से राज्य स्तरीय खरीफ उत्पादकता गोष्ठी का आयोजन किया गया।
इसमें किसानों के लिए संचालित योजनाओं का लाभ किसानों को दिलाने के निर्देश दिए। वहीं उर्वरकों के स्टॉक की स्थिति जानी। पराली लाओ खाद ले जाओ के आधार पर किसानों को प्रोत्साहित करने और फसल बीमा का प्रीमियम नहीं देने वाले किसानों से 24 जुलाई तक आवेदन बैंक में देने को कहा।
वीसी में कृषि मंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण का खतरा पहले की अपेक्षा कम हो गया है। इसलिए सभी अधिकारी अपने-अपने कार्यों का निवर्हन करते हुए कृषकों के हितों में कार्य करें। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में कृषि सेक्टर ने अच्छी उपलब्धि प्राप्त की है। सरकार की किसानों के लिए संचालित लाभार्थीपरक योजनाओं से किसानों को लाभांवित किया जाए। निदेशक कृषि ने खरीफ सीजन में कृषकों की आय दोगुनी करने के निर्देश दिए। खरीफ में धान का एक फीसदी आच्छादन कम कराते हुए दलहन व तिलहन की फसलों को बढ़ावा देने, डीएपी निर्धारित दरों पर बिक्री कराने, उर्वरकों के स्टॉक को उसी समय स्वीकृत करने के निर्देश दिए।
कृत्रि मंत्री ने कहा जो भी ऋणी किसान फसल बीमा नहीं कराना चाहते हैं वह निर्धारित तिथि 31 जुलाई 2021 से एक सप्ताह पहले अपनी बैंक शाखा में प्रीमियम न काटने को आवेदन देंगे। ताकि उनको बाद में दिक्कत का सामना न करना पड़े। गौशालाओं में भूसे का प्रबंध कराने को धनराशि आवंटित करने की बात कही। इस दौरान वीसी में कमिश्नर आर रमेश कुमार, जिलाधिकारी नीतिश कुमार, सीडीओ चंद्र मोहन गर्ग, डीडी उपनिदेशक अशोक सिंह, जिला कृषि अधिकारी धीरेंद्र सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे।
