चंदौली: मुठभेड़ के बाद पुलिस ने अपहृत डॉक्टर को छुड़ाया, बदमाशों से 40 लाख रुपए बरामद
चंदौली। उत्तर प्रदेश के चंदौली में बलुआ से होमियोपैथिक चिकित्सोक अमरेश्वबर दास कुशवाहा का अपहरण हो गया था। पुलिस ने इस मामले में ऐक्शन लेते हुए 36 घंटे के अंदर अपहरणकरर्ताओं को पकड़ लिया है। पुलिस ने फिरौती के 40 लाख 50 हजार रुपये भी बरामद कर लिए हैं। कार्रवाई के दौरान पुलिस और बदमाशों …
चंदौली। उत्तर प्रदेश के चंदौली में बलुआ से होमियोपैथिक चिकित्सोक अमरेश्वबर दास कुशवाहा का अपहरण हो गया था। पुलिस ने इस मामले में ऐक्शन लेते हुए 36 घंटे के अंदर अपहरणकरर्ताओं को पकड़ लिया है।
पुलिस ने फिरौती के 40 लाख 50 हजार रुपये भी बरामद कर लिए हैं। कार्रवाई के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ भी हुई, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं अन्य तीन को पुलिस ने घेरकर पकड़ लिया।
सोमवार की रात डॉ. अमरेश्वर दास चहनियां कस्बास स्थित अपनी क्लिनिक से घर लौट रहे थे, तभी बदमाशों ने सुनसान रास्तेअ से उनका अपहरण कर लिया। देर रात वह घर नहीं पहुंचे तो घरवालों ने उन्हें ढूंढना शुरू किया। उनका मोबाइल बंद था। इसी दौरान अपहरणकर्ताओं ने डॉक्टर के घरवालों को फोन करके 70 लाख रुपये फिरौती मांगी।
सर्विलांस के माध्यम से पुलिस ने किया ट्रेस
घर वालों ने किसी तरह पैसे का इंतजाम किया और अपहरणकर्ताओं द्वारा बताये गये स्थान पर 40 लाख 50 हजार भेज दिए। बदमाशों को ट्रेस कर रही थी पुलिस उधर, पुलिस भी अपहरणकर्ताओं के पीछे पड़ी थी और सर्विलांस के माध्यम से उनको ट्रेस कर रही थी।
पुलिस को बुधवार सुबह सर्विलांस द्वारा अपहरणकर्ताओं की लोकेशन मिली। इसके बाद कई थानों की पुलिस ने अपहरणकर्ताओं की घेराबंदी की और नेशनल हाईवे-2 अलीनगर थाना क्षेत्र के बिलारीडीह गांव के पास अपहरणकर्ताओं को घेर लिया।
पुलिस पर की फायरिंग
हाईवे पर हुई मुठभेड़ पुलिस से खुद को घिरा देख कार सवार अपहरणकर्ताओं ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी और फरार होने की कोशिश करने लगे। बदमाशों की दो गोली इंस्पेक्टर बलुआ की जीप पर लगी, जिसमें थाना बलुआ के प्रभारी निरीक्षक उदय प्रताप सिंह बाल-बाल बच गए। अपहरणकर्ताओं द्वारा फायरिंग किये जाने पर पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की।
जिसमें एक गोली राजीव नाम के अपहरणकर्ता के पैर में लगी। इस मुठभेड़ के बाद पुलिस ने बदमाश राजीव के साथ उसके एक अन्य साथी को गिरफ्तार कर लिया और उनकी निशानदेही पर अपहृत डॉक्टर को भी रामनगर के पास टेंगरा मोड़ स्थित एक घर से बरामद कर लिया।
फिरौती की रकम भी बरामद पुलिस ने यहां से भी दो अन्य अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया है, जो डॉक्टर की निगरानी कर रहे थे। पुलिस ने अपहरणकर्ताओं की कार से वो 40 लाख 50 हजार रुपए भी बरामद कर लिए जो डॉक्टर के परिजनों ने अपहरणकर्ताओं को फिरौती के तौर पर दिए थे।
पुलिस ने कही ये बात
चंदौली के एसपी का बयान इस मामले में चंदौली के एसपी अमित कुमार ने बताया कि तकरीबन 36 घंटे पहले बलुआ थाना क्षेत्र से एक होम्योपैथिक डॉक्टर का अपहरण कर लिया गया था।
पुलिस ने इस मामले में मुकदमा भी दर्ज किया था और अपहरणकर्ताओं की तलाश में जुटी थी। सर्विलांस द्वारा जब पुलिस को अपहरणकर्ताओं की लोकेशन मिली, तो उनको गिरफ्तार करने के लिए पुलिस द्वारा उनकी घेराबंदी की गई। लेकिन इसी दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और फरार होने की कोशिश करने लगे।
पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, इसके बाद कार सवार दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया और उनकी निशानदेही पर डॉक्टर को भी सकुशल बरामद कर लिया गया। साथ ही साथ डॉक्टर के परिजनों द्वारा चुकाई गई फिरौती की रकम को भी बरामद कर लिया गया है।
